Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karj Mukti Ke Upay: बढ़ते कर्ज से न हो परेशान, इन चमत्कारी उपायों से जल्द मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 11:10 AM (IST)

    आज के समय में अधिकतर लोग कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं। दिनभर मेहनत करने के बाद भी कर्ज को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी इस परेशानी को झेल रहे हैं तो ऐसे आपके काम ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय बेहद लाभकारी साबित होंगे। चलिए जानते हैं कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र के चमत्कारी उपायों के बारे में।

    Hero Image
    Karj Mukti Ke Upay: बढ़ते कर्ज से न हो परेशान, इन चमत्कारी उपायों से जल्द मिलेगा छुटकारा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Karj Mukti Ke Upay: आज के समय में कई लोग ऐसे हैं, जो जीवन में कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं। दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी कर्ज को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी इस परेशानी को झेल रहे हैं, तो ऐसे आपके काम ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय बेहद लाभकारी साबित होंगे। चलिए जानते हैं कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र के चमत्कारी उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Married Life: दांपत्य जीवन में बरकरार रखना चाहते हैं प्रेम, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    कर्ज मुक्ति के उपाय (Karj Mukti Ke Upay)

    • अगर आप जीवन में कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में शनिवार को सुबह और शाम पीपल के पेड़ की उपासना करें। साथ ही चौमुख दीपक को प्रज्वलित करें। इसके बाद पेड़ की परिक्रमा लगाएं और समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कर्ज कम होने लगता है और आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
    • इसके अलावा शनिवार को स्नान करने के बाद अपनी हाइट का एक धागा लें। इसे एक नारियल पर लपेट दें। इसके पश्चात नारियल को किसी बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय को करने से कर्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
    • मंगलवार के दिन एक नारियल में चमेली का तेल लगाकर उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। अब इस नारियल को भगवान बजरंगबली को अर्पित कर दें। इस उपाय को लगातार 5 मंगलवार तक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।
    • इसके अलावा रोजाना पूजा के दौरान निम्न मंत्र का जाप करने से भी कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    कर्ज मुक्ति मंत्र

    ॐ गं ऋणहर्तायै नमः।

    ऊँ तां मआ वह जातवेदों लक्ष्मीमनगामिनीम् ।

    यस्यां हिरण्यं विन्देयं गामवश्वं पुरुषानहम् ।।

    अश्वपूर्वां रथमध्यां हस्तिनाद प्रमोदिनीम् ।

    श्रियं देवीमुप ह्रये श्रीर्मा देवी जुषताम् ।।

    ऊँ उपैतु मां देवसख: कीर्तिश्च मणिना सह ।

    प्रादुर्भूतोSस्मिराष्ट्रेस्मिन् कीर्त्तिमृद्धिं ददातु मे ।।

    ऊँ क्षुत्पिपासमलां ज्येष्ठामलक्ष्मी नाशयाम्यहम् !

    अभूतिम समृद्धिं च सर्वां निणुर्द में गृहात् ।।

    ऊँ मनस: काममाकूतिं वाच: सत्यमशीमहि ।

    पशूनां रूपमन्नस्य मयि: श्री: श्रयतां दश: ।।

    ऊँ आप: सृजंतु स्निग्धानि चिक्लीत वस मे गृहे ।

    निच देवीं मातरं श्रियं वासय में कुले ।।

    ऊँ आर्दा य: करिणीं यष्टिं सुवर्णां हेममालिनीम् ।

    सूर्यां हिरण्मयीं लक्ष्मी जातवेदो म आवह ।।

    “ॐ अत्रेरात्मप्रदानेन यो मुक्तो भगवान् ऋणात् दत्तात्रेयं तमीशानं नमामि ऋणमुक्तये।”

    यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में मां दुर्गा को देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत, जीवन में हो सकते हैं ये बदलाव

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'