विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips For Kitchen: रसोई में की गई ये गलतियां इंसान को बना देती हैं कंगाल, आज ही करें इनमें सुधार

Published: Mon, 01 Apr 2024 12:59 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में रसोई के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता के अनुसार वास्तु शास्त्र के इन नियमों ...और पढ़ें

Vastu Tips For Kitchen: रसोई में की गई ये गलतियां इंसान को बना देती हैं कंगाल
Vastu Tips For Kitchen: रसोई में की गई ये गलतियां इंसान को बना देती हैं कंगाल

HighLights

  1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
  2. वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना कल्याणकारी होता है।
  3. वास्तु शास्त्र में रसोई से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Kitchen: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए विशेष नियमों का उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करना इंसान के लिए अधिक लाभदायक होता है। वास्तु शास्त्र में रसोई के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता के अनुसार, वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, रसोई में कुछ गलतियों को करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रसोई में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Car Parking: घर में कार पार्किंग के लिए वास्तु के इन नियमों का करें पालन, दुर्घटनाओं से होगा बचाव

रसोई में न करें ऐसी गलतियां

  • कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग रात का गुथा आटा फ्रिज में रख देते हैं और फिर अगले दिन इस आटे की रोटी बनाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करना उत्तम नहीं होता है। मान्यता है कि बासी गुथा हुआ आटे की रोटी बनाने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव इंसान पर पड़ता है।  

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है। इसलिए रसोई में झाड़ू रखने से बचना चाहिए।  

  • इसके अलावा रसोई में टूटे हुए बर्तनों को भी नहीं रखना चाहिए। रसोई में ऐसे में बर्तनों को रखने से वास्तु दोष लगता है। माना जाता है कि इससे मां अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती हैं।
  • अगर आपने रसोई में मंदिर बना रखा है, तो वहां से मंदिर को हटा लें। वास्तु शास्त्र की मानें तो रसोई में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि भोजन को बनाते समय प्याज और लहसुन का प्रयोग किया जाता है। इससे परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक असर पड़ता है।  
  • यह भी पढ़ें: Animal Vastu tips: वास्तु के अनुसार घर में पाले ये जानवर, खींचा चला आएगा सौभाग्य

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit-Freepik