Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kapur Ke Upay: बेहद चमत्कारी हैं कपूर के उपाय, वैवाहिक जीवन की सभी समस्याओं का होगा अंत

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 12:39 PM (IST)

    सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए उपाय का वर्णन किया गया है। ऐसे में आप कपूर के चमत्कारी उपायों के द्वारा जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। माना जाता है कि कपूर के इन टोटके को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    Hero Image
    Kapur Ke Totke: कपूर के उपाय से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना को विधिपूर्वक किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ में विशेष चीजों को शामिल न करने से साधक को शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। रोजाना आरती के दौरान कपूर जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कपूर (Kapur Ke Upay) से संबंधित उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन उपायों को सही तरीके से करने से साधक को जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूर के उपाय

    • अगर आपके बने हुए काम बार-बार बिगड़ जाते हैं, तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस समस्या में आप कपूर के उपाय के द्वारा इस परेशानी को सरलता से दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप रोजाना घर में सुबह और शाम को कपूर (Camphor Remedies) जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से वातावरण शुद्ध रहता है। घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके अलावा घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Job Ke Totke: कपूर के इन उपाय से जॉब में मिलेगी सफलता, नकारात्मक शक्तियां होगी दूर

    • यदि आप वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में पति-पत्नी तकिए के नीचे रात्रि में सोने से पहले कपूर रखें। इसके पश्चात सुबह होने पर कपूर को जला दें और इसकी राख को किसी बहते हुए जल में अर्पित कर दें। माना जाता है कि इस टोटके को करने से जातक का शादीशुदा जीवन सदैव खुशियों से भरा रहेगा। साथ ही बुरे सपनों से भी मुक्ति मिलती है।  
    • जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पांच लौंग और एक कपूर को जलाएं। इस दौरान प्रभु से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इसकी राख से तिलक लगाएं। मान्यता है कि इस टोटके को करने से जातक को सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
    •  आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कपूर को चमेली के तेल में मिलाकर जलाएं। इस उपाय को लगातार 11 दिन तक करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस टोटके को करने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होगी और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे कई लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।