शारदीय नवरात्र 2026: कन्या पूजन में एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी! भूलकर भी गिफ्ट में न दें ये 3 चीजें
शारदीय नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन के दौरान बच्चियों को क्या उपहार दें और क्या नहीं, इस बारे में ज्योतिषाचार्य ने शास्त्रीय विधान बताए हैं।

कन्या पूजन के लिए शुभ वस्तुएं (Picture Credits- AI Images)
HighLights
कन्या पूजन में उपयोगी सामग्री और श्रृंगार भेंट करें।
नुकीली, काले रंग की वस्तुएं देने से बचें।
चमड़े से बनी चीजें उपहार में न दें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कन्याओं को माता रानी का ही बाल स्वरूप माना जाता है। यही वजह है कि नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि के मौके पर कन्या पूजन करने का विधान है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत पितृ पक्ष के खत्म होने के अगले दिन ही यानी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को है।
नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर छोटी-छोटी कन्याओं को पूजने का विधान है। इस दौरान लोग इन्हें सात्विक भोजन कराने के साथ उपहार देते हैं। लेकिन कन्या पूजन में बच्चियों को भोजन कराने के बाद दक्षिणा या उपहार क्या देना सही माना जाता है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से शास्त्रीय विधान।
एस्ट्रोपत्री के अनुसार, कन्या पूजन में बच्चियों को भोजन कराने के बाद दक्षिणा देना शुभ माना जाता है, लेकिन केवल पैसे देना ही आवश्यक नहीं है। धार्मिक परंपरा में कन्याओं को अपनी क्षमता के अनुसार उपयोगी और सम्मानजनक उपहार देने का भी विधान है।
कन्या पूजन के उपरांत दी जाने वाली शुभ वस्तुएं
उपयोगी सामग्री: दक्षिणा के साथ फल, मिठाई, पुस्तक, कॉपी-पेंसिल, रुमाल, चूड़ियां, वस्त्र या अन्य छोटी उपयोगी वस्तुएं दी जा सकती हैं।
श्रृंगार सामग्री एवं चुनरी: कई परिवार कन्याओं को मां दुर्गा के प्रतीक स्वरूप लाल चुनरी या श्रृंगार सामग्री भी भेंट करते हैं।
श्रद्धा का भाव सर्वोपरि: सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उपहार दिखावे के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और सम्मान के भाव से दिया जाए। अपनी क्षमता के अनुसार दिया गया छोटा-सा उपहार भी यदि श्रद्धापूर्वक दिया जाए, तो उसका भाव ही सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
किन चीजों से बचने की सलाह दी जाती है?
कन्या पूजन के मौके पर छोटी-छोटी कन्याओं को नुकीली चीजें देने से बचने चाहिए।
काले रंग से जुड़ी वस्तु- नवरात्र के मौके पर कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार भेंट करते समय किसी भी तरह की काले रंग की वस्तु गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। धार्मिक नजरिए से काले रंग को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। इसकी जगह आप लाल, गुलाबी और पीले रंग की वस्तुएं गिफ्ट कर सकते हैं।
चमड़े से बनी चीजें-कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को भेंट करने के लिए चमड़े से बनी कोई भी चीज धार्मिक नजरिए से अशुभ मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: कब है महाअष्टमी और महानवमी? यहां देखें कन्या पूजन का सही दिन और विधि
यह भी पढ़ें- Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन में 'लंगूर' का होना क्यों है जरूरी? इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
