विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस बार नवरात्र पर दुर्लभ संयोग: अष्टमी-नवमी एक ही दिन! कन्या पूजन में अपनी राशि अनुसार दें ये 1 उपहार, दूर होंगे गृह दोष

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:00 AM (IST)

कन्या पूजन 2026 में अष्टमी और नवमी तिथि 19 अक्टूबर को एक साथ पड़ रही हैं। इस दिन राशि अनुसार ...और पढ़ें

शारदीय नवरात्र 2026 पर राशि विशेष कन्या पूजन उपहार

शारदीय नवरात्र 2026 पर राशि विशेष कन्या पूजन उपहार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कन्या पूजन शारदीय नवरात्र (shardiya navratri 2026) की अष्टमी और नवमी तिथि को पड़ती है और इस साल द्रिक पंचांग के हिसाब से ये दोनों ही तिथियां एक दिन यानी 19 अक्टूबर 2026, सोमवार के दिन पड़ रही है। हिंदू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है।

इस मौके पर लोग कन्याओं के पैर धोने के साथ तिलक लगाते हैं। बेहद प्यार से उन्हें हलवा, पूरी और चना का भोग लगाया जाता है और फिर छोटी-छोटी कन्याओं को उपहार भेंट किया जाता है। ऐसे में एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी के मुताबिक इस साल कन्या पूजन के मौके पर राशि अनुसार उपहार भेंट करना शुभ रहने वाला है।

कन्या पूजन 2026 डेट (Kanya Pujan 2026 Date and Times)

शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर मंगलवार विजयदशमी के मौके पर समाप्त होगी। कन्या पूजन की परंपरा अष्टमी और नवमी तिथि के मौके पर निभाई जाती है और इस साल ये दोनों ही तिथियां एक दिन पड़ रही है। ज्यादातर घरों में कन्या पूजन नवमी तिथि पर की जाती है।

कंजक पूजन में राशि अनुसार कन्याओं को दें ये उपहार

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन और शरद पूर्णिमा दोनों ही तिथियों का सनातन परंपरा में विशेष आध्यात्मिक महत्व है।

कन्या पूजन में नौ कन्याओं और एक लांगुर (बटुक भैरव) को भोजन कराने के साथ-साथ अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं भेंट करने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और ग्रहों के दोष शांत होते हैं।

राशि अनुसार कन्या पूजन के शुभ उपहार

  • मेष: लाल रंग के वस्त्र, लाल रिबन, सेब या अनार भेंट करें।
  • वृषभ: सफेद मिठाइयां (जैसे नारियल की बर्फी), मखाने या सुंदर लेखन सामग्री (स्टेशनरी) दें।
  • मिथुन: हरे रंग के वस्त्र, हरे रंग के पेन/पेंसिल बॉक्स या फल (जैसे अमरूद या अंगूर) दें।
  • कर्क: खीर का प्रसाद, चांदी का सिक्का व पायल या सफेद पोशाक भेंट करें।
  • सिंह: केसरिया या नारंगी रंग के कपड़े, तांबे का कोई छोटा बर्तन या सूखे मेवे दें।
  • कन्या: लेखन सामग्री (किताबें, रंग), हरे रंग के क्लिप व रिबन या कोई खेल सामग्री दें।
  • तुला: श्रृंगार की वस्तुएं, सफेद रेशमी कपड़े या सुगंधित वस्तुएं (इत्र) दें।
  • वृश्चिक: लाल रंग के वस्त्र, चुनरी या मिठाई में बेसन के लड्डू दें।
  • धनु: पीले रंग के वस्त्र, केले, हल्दी-कुमकुम का सेट या पठन सामग्री दें।
  • मकर: नीले या बैंगनी रंग की कोई उपयोगी वस्तु, ज्यामिति बॉक्स (ज्योमेट्री बॉक्स) या खिलौने दें।
  • कुंभ: स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स या गहरे नीले रंग के वस्त्र भेंट करें।
  • मीन:पीली मिठाइयां (जैसे पेड़ा या लड्डू), धार्मिक व शिक्षाप्रद पुस्तकें या पीली चुनरी दें।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: कन्या पूजन में एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी! भूलकर भी गिफ्ट में न दें ये 3 चीजें

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: कब है महाअष्टमी और महानवमी? यहां देखें कन्या पूजन का सही दिन और विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।