Kamdhenu Idol: शास्त्रों के अनुसार इस दिशा में रखें कामधेनु की मूर्ति, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Kamdhenu Idol कामधेनु मूल रूप से स्वर्ग में रहने वाली एक दिव्य गाय है। इसे हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कामधेनु गाय की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। इन्हीं कारणों की वजह से कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में इसे रखने के कुछ नियम भी बताए गए हैं।
नई दिल्ली, अध्यात्म। Kamdhenu Idol: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। पुराणों में वर्णन है कि कामधेनु सभी इच्छाओं को पूरा करने वाली एक गाय है। वहीं, अगर घर में कामधेनु की मूर्ति रखी जाती है तो यह जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन-सी दिशा है जिसमे कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से लाभ मिलता है।
कामधेनु मूर्ति रखने के फायदे
ऐसा माना जाता है कि कामधेनु गाय की मूर्ति के दर्शन मात्र से व्यक्ति के मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कामधेनु गाय की मूर्ति व्यक्ति के मन की चिंता व तनाव को दूर करने में सहायता करती है।
इस दिशा में रखें मूर्ति
कामधेनु की मूर्ति घर की पूर्वोत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। कामधेनु की मूर्ति को आप अपने मंदिर के पास भी रख सकते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इसे ऐसे स्थान पर न रखें जहां से यह किसी को दिखाई न दें। बल्कि ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां से इसे सब देख सकें।
बिजनेस में तरक्की के लिए
बिजनेस में समृद्धि पाने के लिए आप अपने ऑफिस सीट की दाईं या बाईं दिशा में कामधेनु की मूर्ति रख सकते हैं। वहीं, धन रखने के स्थान पर भी कामधेनु की मूर्ति रखने से फायदा मिलता है।
इस स्थान पर न रखें मूर्ति
कामधेनु की मूर्ति को कभी भी शौचालय के आसपास नहीं रखना चाहिए, और न ही कामधेनु की तस्वीर को शौचालय के आसपास लगाना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही इसे कांच के शोकेस में भी नहीं रखना चाहिए। मूर्ति को इस प्रकार भी न रखें कि इसकी परछाई शीशे में दिखाई दे। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में एक ही कामधेनु की मूर्ति होनी चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।