Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी पर इन वस्तुओं का करें दान, पूरी होंगी सभी मुरादें
कामदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। एकादशी प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2025) 08 अप्रैल को मनाई जाएगी तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र शुक्ल एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है। 'कामदा' इसका अर्थ है कि सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाला है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने और कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2025) 08 अप्रैल को मनाई जाएगी, तो आइए इस दिन क्या दान करना चाहिए? इसके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार है।
कामदा एकादशी पर करें ये दान (Kamada Ekadashi 2025 Daan List)
अन्न और जल
कामदा एकादशी के दिन अन्न और जल का दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन निर्जल व्रत रखने वाले व्यक्तियों को जल दान करने से विशेष फल मिलता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को भोजन दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वस्त्र
कामदा एकादशी पर वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमतानुसार नए या पुराने, लेकिन साफ वस्त्र किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि वस्त्र दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
फल और मिठाई
भगवान विष्णु को फल और मिठाई अत्यंत प्रिय हैं। कामदा एकादशी के दिन इनका दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। आप अपनी पसंद के कोई भी फल और मिठाई दान कर सकते हैं।
धन
धन का दान करना भी इस दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आप अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा या धन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
धार्मिक पुस्तकें
धार्मिक पुस्तकों का दान करना ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे में एकादशी के दिन श्रीमद्भागवत गीता या विष्णु सहस्रनाम जैसी धार्मिक पुस्तकों का दान करें। ऐसा करने से आध्यात्मिक उन्नति होती है और जीवन में शांति आती है।
छाता और जूते
गर्मी के मौसम में छाता और जूते का दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इसलिए इस दिन इन चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
दान के लाभ
कामदा एकादशी के दिन श्रद्धा भाव से दान करने से न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस दिन दान करते समय मन में किसी भी प्रकार का अहंकार या स्वार्थ नहीं होना चाहिए। निस्वार्थ भाव से किया गया दान ही फलदायी होता है। ऐसे में कामदा एकादशी के पावन अवसर पर दान-पुण्य करें और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कैसा है मां दुर्गा का स्वरूप? जानें इनकी महिमा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।