Kali Chaudas 2022: इस दिन मनाया जाएगा मां काली का जन्मदिन, जानें काली चौदस की तिथि और शुभ मुहूर्त
Kali Chaudas 2022 हिन्दू धर्म में काली चौदस को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन माता काली की विशेष पूजा की जाती है और उनके सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। जानें इस वर्ष कब मनाया जाएगा काली चौदस पर्व।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Kali Chaudas 2022: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को काली चौदस पर्व मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर माता काली की विशेष पूजा की जाती है और जीवन में सुख समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। काली चौदस को रूप चौदस और नरक चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है। बंगाल में इस पर्व का महत्व बहुत अधिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस विशेष पर्व को मां काली का जन्मदिन माना जाता है। आइए जानते हैं काली चौदस की तिथि, मुहूर्त और इसका महत्व।
काली चौदस 2022 तिथि और पूजा समय (Kali Chaudas Date and Time)
हिंदू पंचांग के अनुसार काली चौदस पर्व कार्तिक मास के चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 23 अक्टूबर 2022 के दिन मनाया जाएगा। बता दें कि चतुर्दशी तिथि 23 अक्टूबर 2022 को शाम 6:03 से प्रारंभ होगा और अगले दिन 24 अक्टूबर 2022 को शाम 5:27 पर खत्म हो जाएगा। इस पर्व के दिन माता काली की पूजा रात्रि के समय की जाती है। जिस वजह से काली चौदस पूजा 23 अक्टूबर को मध्य रात्रि में की जाएगी। माता काली की पूजा का समय रात 11:46 से अगले दिन 24 अक्टूबर 2022 सुबह 12:37 तक की जा सकेगी। पंचांग के अनुसार पूजा अवधि 51 मिनट रहेगी।
काली चौदस 2022 महत्व (Kali Chaudas 2022 Importance)
रात्रि के समय माता काली की पूजा करने से भक्तों का मानसिक तनाव दूर हो जाता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। मान्यता यह भी है कि माता काली की पूजा करने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण हो जाती है। जो लोग गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें माता काली की साधारण पूजा करनी चाहिए। उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह किसी गलत उद्देश्य से माता काली की पूजा ना करें। वरना इसका अशुभ परिणाम भी उन्हें झेलना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।