Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalawa Rules: घर की इन जगहों पर बांध दें कलावा, नौकरी से लेकर ग्रह क्लेश तक में मिलेगाा फायदा

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 11:17 AM (IST)

    कलावे को हिंदू धर्म में रक्षा सूत्र के नाम से भी जाना जाता है। किसी प्रकार के पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान में हाथ में कलावा जरूर बांधा जाता है और यह माना जाता है कि इससे उस कार्य की पवित्रता बनी रहती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ के अलावा घर के और किन स्थानों पर कलावा बांधना शुभ होता है।

    Hero Image
    Kalawa Rules किन स्थानों पर बांधना चाहिए कलावा? (Picture Credit: Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर कलावे से संबंधित कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इससे व्यक्ति को कई तरह के अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। न केवल हाथ पर, बल्कि  (kalawa bandhne ke Niyam) घर के इन स्थानों पर भी कलावा बांधने के आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूर होंगी सभी समस्याएं

    तुलसी को हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का भी वास माना गया है। ऐसे में यदि आप तुलसी के पौधे में कलावा बांधते हैं, तो इससे आपको धन की देवी का आशीर्वाद तो मिलता ही है, साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है।

    घर के इन स्थानों पर बांधें कलावा

    घर के मंदिर में भी कलावा जरूर बांधना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसी के साथ आप रसोई में खिड़की या फिक पानी के मटके पर भी कलावा बांध सकते हैं। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा सदा आपके ऊपर बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे राजा की तरह धनवान

    मिलेगा धन लाभ 

    पूजा में इस्तेमाल किए गए कलावे को आप घर की तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। वास्तु के अनुसार आपको अपनी तिजोरी घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। इस दिशा में तिजोरी को इस प्रकार रखें कि उसका मुख उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में खुले। तभी आपको तिजोरी में कलावा रखने का अधिक लाभ मिल सकता है।

    इन पेड़ों में बांधें कलावा

    अगर आपके घर के आसपास पीपल, शमी या बरगद का पड़े है, तो आप इनमें भी कलावा बांध सकते हैं। शमी के पेड़ में कलावा बांधने से शनि का बुरा प्रभाव कम होता है। वहीं पीपल के पेड़ में कलावा बांधने से साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए आप बरगद के पेड़ में भी कलावा बांध सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।