Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र से पहले घर लाएं ये चीजें, खुशियों से भर जाएगी आपकी झोली
सनातन धर्म में नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) के पर्व को शुभ माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के 09 रुपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन खुशियों से भर जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र नवरात्र से पहले घर कुछ चीजों को लाना शुभ होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान 09 दिनों तक भक्त मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
अब कुछ दिनों में चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में आप चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025 Upay) से पहले घर कुछ विशेष चीजों को लाएं। ऐसी मान्यता है कि इस आर्टिकल में बताई गई शुभ चीजों को चैत्र नवरात्र से पहले घर लाने से साधक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
कब से है चैत्र नवरात्र? (Chaitra Navratri 2025 Date)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर हो रही है और तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट होगा। ऐसे में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च (Kab Se Hai Chaitra Navratri 2025) से होगी।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025 Date: इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, जानिए किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
माता रानी की प्राप्त होगी कृपा
चैत्र नवरात्र को माता दुर्गा की पूजा-अर्चना और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है, तो ऐसे में चैत्र नवरात्र से पहले मां दुर्गा की मूर्ति घर लाएं और कलश स्थापना के दौरान चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति को विराजमान करें। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। इस उपाय को करने से आपके और आपके परिवार पर माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। साथ ही मां दुर्गा प्रसन्न होंगी।
(Pic Credit-AI)
धन लाभ के योग बनेंगे योग
इसके अलावा चैत्र नवरात्र से पहले मां दुर्गा के पद चिह्न भी घर लाएं। इसे माता रानी की चौकी के पास रखें। साथ ही इसकी पूजा करें और तिलक लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और साधक को जीवन में धन की कमी का सामना करना नहीं करना पड़ता।
जीवन होगा खुशहाल
नवरात्र की पूजा में कलश भी शामिल करना चाहिए। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना करने का विधान है। इसके लिए मिट्टी, पीतल से बना कलश लाना चाहिए। माना जाता है कि इससे साधक को पूजा का पूरा फल मिलेगा। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
सभी इच्छाएं होंगी पूरी
नवरात्र की पूजा में अखंड ज्योत भी जलाई जाती है, तो इसके लिए अखंड ज्योत जलाने के लिए दीपक घर लाएं। अखंड ज्योत को चौकी पर जौ, चावल या गेहूं की ढेरी पर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सभी इच्छाएं पूरी करती हैं।
यह भी पढ़ें: March Festival List 2025: मार्च में कब है होली और चैत्र नवरात्र? यहां देखें सभी त्योहार-व्रत की सही डेट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।