Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat के दिन इन गलतियों से नाराज हो सकते हैं महादेव, जानें क्या करें और क्या न करें?

    हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत करने का विधान है। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना संध्याकाल में होती है। साथ ही शिव जी को प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे इंसान को सभी तरह के भय से छुटकारा मिलता है। साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 21 Jan 2025 05:54 PM (IST)
    Hero Image
    Lord Shiv: प्रदोष व्रत से जुड़े नियम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना का विशेष महत्व है। प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि महादेव की पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इसके अलावा शादी में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ गलतियों को करने से शिव नाराज हो सकते हैं। साथ ही पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat Ke Niyam) के दिन क्या करें और क्या न करें?

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Magh Pradosh Vrat Date and time) की शुरुआत 26 जनवरी को रात में 08 बजकर 54 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 जनवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन शिव जी की उपासना करने के शुभ समय शाम को 05 बजकर 56 मिनट से लेकर 08 बजकर मिनट तक है।  

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें शिव पूजन, मिलेगा अच्छे स्वास्थ्य का वरदान

     

    प्रदोष व्रत के दिन क्या करें (What to do on Pradosh Vrat day)

    • प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें।  
    • साफ वस्त्र धारण करें।  
    • सात्विक चीजों का सेवन करें।  
    • महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करें।
    • व्रत के नियम का पालन करें।
    • श्रद्धा अनुसार अन्न, धन और वस्त्र का दान करें।
    • घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव कर घर को शुद्ध करें।
    • शिव चालीसा और मंत्रों का जप करें।
    • जीवन में सुख-शांति की प्राप्त के लिए कामना करें।  

     

    प्रदोष व्रत के दिन क्या न करें (What not to do on Pradosh Vrat day)

    • प्रदोष व्रत के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा भूलकर भी न करें।  
    • पूजा के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचे।
    • पूजा थाली में केतकी के फूल और हल्दी को शामिल न करें।
    • शिवलिंग पर टूटे हुए चावल चढ़ाने से बचना चाहिए।
    • इसके अलावा प्याज, लहसुन और तामसिक चीजों के सेवन से दूर रहें।
    • महिलाओं का अपमान करें।

    यह भी पढ़ें:  Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन इस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा, जीवन की सभी समस्या होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।