विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन के दिन करें इन चीजों का दान, साल भर घर में रहेगी सुख और समृद्धि

Published: Tue, 02 Sep 2025 02:38 PM (IST)

गणेश विसर्जन (ganesh visarjan daan list) के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर जग के नाथ ...और पढ़ें

Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन कब और कैसे करें?
Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन कब और कैसे करें?

HighLights

  1. सनातन धर्म में चतुर्दशी तिथि का खास महत्व है।
  2. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।
  3. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के अगले दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस साल शनिवार 06 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार लक्ष्मी नारायण जी संग शेषनाग की पूजा की जाती है। इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति जी को विदा भी किया जाता है। इससे पहले गणपति बप्पा की भक्ति भाव से पूजा और आरती की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में गणपति विसर्जन (ganesh visarjan 2025) के दिन दान करने का भी विधान है। इसके लिए साधक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करते हैं। गणेश विसर्जन के दिन दान-पुण्य करने से साधक पर बप्पा की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan 2025 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 06 सितंबर को सुबह 07 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक गणेश विसर्जन हेतु शुभ मुहूर्त है। इसके बाद दोपहर और संध्याकाल में भी गणेश विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर गणेश विसर्जन कर सकते हैं।

गणेश विसर्जन शुभ योग (Ganesh Visarjan 2025 Shubh Yog)

ज्योतिषियों की मानें तो गणेश विसर्जन के दिन सुकर्मा और रवि योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

इन चीजों का करें दान (ganesh visarjan daan list)

  • अगर आप कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो गणेश विसर्जन के दिन हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करें। इसके साथ ही आप पान के पत्ते का भी मंदिरों में दान कर सकते हैं। इन चीजों के दान से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
  • अगर आप गणपति बप्पा की कृपा पाना चाहते हैं, तो गणेश विसर्जन के दिन भंडारे हेतु चावल, मूंग की दाल, आलू, तेल, हरी सब्जी आदि का दान करें। आप चाहे तो स्वयं से भी खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों के मध्य वितरित करें।
  • अगर आप भौतिक सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो गणेश विसर्जन के दिन चावल, आटा, चीनी, नमक, मैदा आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से शुक्र देव की कृपा आप पर बरसेगी।
  • अगर आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो गणेश विसर्जन के दिन हल्दी, बेसन, चने की दाल, केला और पपीता का दान करें। इन चीजों के दान से मनचाही मुराद पूरी होगी।

यह भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2025: कब किया जाएगा गणपति विसर्जन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और परंपराएं

यह भी पढ़ें- Anant Chaturdashi 2025: सुकर्मा समेत कई मंगलकारी योग में मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी, मिलेगा कई गुना फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।