धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, साबुत धनिया खरीदना भी है शुभ, इसके पीछे छिपी है खास धार्मिक मान्यता
धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ साबुत धनिया खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। यह धन वृद्धि, समृद्धि और मां ...और पढ़ें
-1792818401782_m.webp)
धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है साबुत धनिया? (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दीवाली के पांच दिवसीय महापर्व का पहला दिन होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस पर्व को भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन साबुत धनिया खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आखिर धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना क्यों फलदायी माना जाता है? आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
साबुत धनिया खरीदना क्यों है शुभ?
धनतेरस पर धनिया खरीदने का संबंध धन वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन धनिया खरीदने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है। धनिया के बीज को अन्न-धान्य, उत्पादन, समृद्धि और वृद्धि का प्रतीक माना गया है।
ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति धनतेरस के दिन धनिया खरीदकर लाता है, उसे जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनिया मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसलिए धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने का विशेष महत्व है। धनतेरस पर खरीदा गया धनिया समृद्धि और सुख-शांति का शुभ प्रतीक माना जाता है।
धनतेरस पर साबुत धनिया का क्या करें?
दीवाली की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को अर्पित किया गया साबुत धनिया लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है। साथ ही घर में साल भर बरकत बनी रहती है।
पूजा में इस्तेमाल किए गए थोड़े से धनिए को घर के किसी गमले या कच्ची मिट्टी में बो दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर धनिया अच्छी तरह से उगता है और पौधा हरा-भरा रहता है, तो यह साल भर घर में आर्थिक वृद्धि और सुख-समृद्धि आने का संकेत माना जाता है।
कब है धनतेरस?
हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 06 अक्टूबर को है।
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से लेकर इस्तेमाल करने तक; इन 5 बातों को नहीं जाना, तो उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
यह भी पढ़ें- 27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, दीपावली से लेकर महापर्व छठ तक मचेगी धूम; देखें व्रतों की पूरी लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
