Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान, नोट करें स्नान का समय

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:15 PM (IST)

    भाद्रपद पूर्णिमा (Purnima 2024) 17 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस शुभ दिन का व्रत रखते हैं और चंद्र देव को अर्घ्य देते हैं उनकी सभी मुरादें पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही यह तिथि स्नान-दान के लिए बहुत शुभ मानी जाती है तो चलिए शुभ मुहूर्त जानते हैं।

    Hero Image
    Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा पर जरूर करें ये दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। यह दिन हिंदुओं के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर उपवास रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं और जीवन के सभी दुखों का अंत होता है। इस माह पूर्णिमा 17 सितंबर, 2024 को मनाई जाएगी, तो आइए इसकी (Bhadrapada Purnima 2024) सही तिथि के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाद्रपद पूर्णिमा पर जरूर करें ये दान (Bhadrapada Purnima 2024 Daan)

    इस साल भाद्रपद की पूर्णिमा बेहद ही शुभ मानी जा रही है। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जो लोग इस तिथि पर दान करते हैं, उन्हें दोगुना फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अन्न का दान, कौड़ियों का दान, सफेद मिठाई का दान, वस्त्रों का दान, धन का दान, चांदी आदि का दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत आती है। साथ ही व्यक्ति के घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन भौतिक सुखों से भर जाता है।

    स्नान और दान का समय (Bhadrapada Purnima 2024 Snan-Daan Timing)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 17 सितंबर सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत 17 सितंबर को रखा जाएगा और स्नान-दान 18 सितंबर को किया जाएगा। बता दें, ब्रम्हे बेला से सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक स्नान और दान किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Ganpati Visarjan 2024: गणपति विसर्जन के दौरान घर की ओर क्यों नहीं होनी चाहिए बप्पा की पीठ? वजह कर देगी हैरान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।