Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार करें शिव जी का अभिषेक, होगा कल्याण

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 05:02 PM (IST)

    सनातन धर्म में काल भैरव जयंती (Kaal Bhairav Jayanti 2024) का बड़ा महत्व है। इस दिन लोग पूजा-पाठ करते हैं और उपवास रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन का उपवास करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और अपने सभी भक्तों के कष्टों का अंत करते हैं। पंचांग के अनुसार इस साल भैरव जयंती 22 नवंबर 2024 यानी कल मनाई जाएगी।

    Hero Image
    Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव जयंती पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। काल भैरव जयंती हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो पूरी तरह से भगवान काल भैरव की पूजा के लिए समर्पित है। भैरव बाबा भगवान शिव का ही उग्र स्वरूप हैं। इस शुभ दिन पर भक्त उपवास रखते हैं और विभिन्न पूजा अनुष्ठान करके काल भैरव जी का आशीर्वाद लेते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, काल भैरव जयंती (Kaal Bhairav Jayanti 2024) मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल मनाई जाती है। इस साल यह 22 नवंबर, 2024 यानी कल मनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, इस तिथि पर भगवान शिव का अभिषेक करना भी बहुत मंगलकारी माना जाता है, तो चलिए जानते हैं कि राशि अनुसार शिव जी का अभिषेक किन चीजों से करना शुभ माना जाता है?

    काल भैरव जयंती पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक (Shiv ji Ka Abhishek Kin Chijon Se Karen?)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को काल भैरव जयंती पर भगवान शिव का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस शुभ अवसर शिव जी का दही से अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर भगवान शंकर का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर देवों के देव महादेव का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भगवान शंकर का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर महादेव का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भोलेनाथ का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन शिव जी का जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस दिन भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष माह में कब-कब है एकादशी? नोट करें डेट और पूजा की विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।