Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyotish Upay: शुक्र और चंद्रमा को मजबूती देती है चांदी, जानें चांदी के आभूषण और बर्तनों के प्रयोग के फायदे

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 07 Oct 2020 10:30 AM (IST)

    Jyotish Upay चांदी के प्रयोग से मन को मजबूती मिलती है और मानसिक शांति का अहसास होता है। शास्त्रों के अनुसार चांदी के प्रयोग से दिमाग काफी तेज चलता है। इसके प्रयोग से चंद्र ग्रह से जुड़ी समस्याओं का निवारण होता है।

    चांदी के जेवर बनाकर धारण किए जा सकते हैं।

    Jyotish Upay: अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा पाठ के लिए चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। चांदी का मानव जीवन में काफी महत्व है। यह काफी कीमती और चमकीली धातु मानी जाती है। इस धातु को शास्त्रों में पवित्र और सात्विक माना गया है। मान्यता है कि चांदी का प्रादुर्भाव भगवान शंकर की आंखों से हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह धातु चन्द्रमा और शुक्र से सम्बन्ध रखती है। चांदी का शरीर के स्वास्थ्य से भी संबंध है। यह मानव शरीर में जल तत्व और कफ को नियंत्रित करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांदी से मिलती है मन को मजबूती

    ज्योतिषविद् अनीष व्यास ने बताया कि चांदी के प्रयोग से मन को मजबूती मिलती है और मानसिक शांति का अहसास होता है। शास्त्रों के अनुसार, चांदी के प्रयोग से दिमाग काफी तेज चलता है। इसके प्रयोग से चंद्र ग्रह से जुड़ी समस्याओं का निवारण होता है। चांदी धारण करने और चांदी की वस्तुओं के प्रयोग से चंद्र ग्रह की बाधाओं का नाश होता है।

    चांदी का प्रयोग शुक्र ग्रह की पीड़ा का भी नाश करता है। इसके प्रयोग से कुंडली का कमजोर शुक्र मजबूत होता है और मन प्रसन्न रहता है। इसके प्रयोग से शरीर में जमा विष बाहर निकलता है और त्वचा मुलायम बनती है।

    चांदी के प्रयोग से शुक्र ग्रह होता है बेहतर

    चांदी का प्रयोग हमारे दैनिक जीवन में विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। चांदी के बर्तन बनाकर उनका उपयोग किया जा सकता है। साथ ही चांदी के जेवर बनाकर धारण किए जा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, चांदी का छल्ला कनिष्ठा अंगुली में धारण करना बेहतर माना गया है। इसके साथ ही चांदी की चेन गले में पहनना भी काफी फायदेमंद होता है।

    चांदी के प्रयोग से हार्मोंस की तकलीफ ठीक हो जाती है और वाणी भी बेहतर हो जाती है। इसी तरह चांदी का कड़ा पहनने से कफ़, वात और पित्त नियंत्रित होते हैं। चांदी के गिलास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या में आराम मिलता है। चांदी के बर्तन में शहद लेकर सेवन करने से शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्ति मिलती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '