Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyotish Upay: घर से निकलते समय जरूर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 11:27 AM (IST)

    Jyotish Upay शास्त्रों में कई ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनका उच्चारण करने से कई प्रकार की बढ़ाएं दूर हो जाती हैं और सफलता की प्राप्ति होती है। आचार्य श्याम चंद्र मिश्र से जानिए घर से निकलते समय किन मंत्रों के जाप से मिलती है सफलता है।

    Hero Image
    Jyotish Upay: किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले करें इन मंत्रों का जाप।

    नई दिल्ली, Jyotish Upay: शास्त्रों के अनुसार हमारे जीवन में मंत्रोच्चारण का बहुत प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप से कई प्रकार के समस्याएं दूर हो जाती हैं और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। धर्मग्रन्थों में कई ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनके शुद्ध उच्चारण से धन, वैभव, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ कई ऐसे मंत्र भी वर्णित किए गए हैं जो किसी भी कार्य में सफलता दिला हैं। इसी क्रम में आचार्य श्याम चन्द्र मिश्र से जानिए कि घर से निकलते समय किन मंत्रों के जाप से मिलती है व्यक्ति को सफलता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करें इस चौपाई का जाप

    प्रबिसि नगर कीजे सब काजा, हृदय राखि कोसलपुर राजा ।।

    गरल सुधा रिपु करहिं मिताई, गोपद सिंधु अनल सितलाई ।।

    आचार्य मिश्र बताते हैं कि इस चौपाई का जाप किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले या घर से निकले से पहले करने से सभी कार्य सफल होते हैं। इस मंत्र का जाप करते समय भगवान श्रीराम का स्मरण कीजिए और दो से तीन बार इस चौपाई को दोहराएं। इस चौपाई से सकारात्मकता का संचार होता है।

    करें इस मंत्र का जाप

    राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि ।

    पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते ।।

    प्रभु श्रीराम को समर्पित इस मंत्र का जाप करने से भी कई कार्य सफल हो जाते हैं और कार्य में उत्पन्न होने वाले बाधाओं का भय खत्म हो जाता है। इसलिए घर से निकलते समय या पहले मन्दिर में हाथ जोड़कर इस मंत्र का जाप करें। इसके साथ जिन लोगों को समय-समय पर असफलता हाथ लग रही है उन्हें भी इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

    यह मंत्र भी है प्रभावशाली

    श्री गणेशाय नमः ।।

    हिन्दू धर्म में भगवान श्री गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजा जाता है। इसलिए किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए उनका स्मरण करना बहुत जरूरी है। साथ ही यह मान्यता भी प्रचलित है कि घर से निकलने से पहले भगवान श्री गणेश की आराधना करने से और इस मंत्र का कम से कम ग्यारह बार जाप करने से सभी संकट टल जाते हैं और सफलता की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner