Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyeshtha Purnima 2023: राशि के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    Jyeshtha Purnima 2023 धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान करने के पश्चात विधि विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि शांति और खुशहाली आती है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 03 Jun 2023 11:22 AM (IST)
    Hero Image
    Jyeshtha Purnima 2023: राशि के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Jyeshtha Purnima 2023: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है। इस दिन वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इसके अगले दिन यानी 4 जून को गंगा स्नान-ध्यान और दान किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान करने के पश्चात विधि विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। अगर आप भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन चीजों का करें दान

    - मेष राशि के जातक धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गुड़ का दान करें।

    - वृषभ राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मिश्री का दान करें।

    - मिथुन राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हरी मूंग की दाल का दान करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से घर में सुख और समृद्धि आती है।

    - कर्क राशि के जातक मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चावल का दान करें।

    - सिंह राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गेहूं समेत साबुत अनाज का दान करें।

    - कन्या राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चूड़ियों का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

    - तुला राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए मौसमी फलों का दान करें। साथ ही जरूरतमंदों और गरीबों को खाना खिलाएं।

    वृश्चिक राशि के जातक मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गुड़ और चने की दाल का दान करें।

    - धनु राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर साबुत अनाज, पीले रंग के वस्त्र और चने की दाल का दान करें। ऐसा करने से साधक पर भगवान की कृपा बरसती है।

    - मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर काले वस्त्र का दान करें।

    - कुंभ राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर काली उड़द की दाल का दान करें।

    - मीन राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें।

    डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''