Jutha Khane ke Nuksan: जूठा खाकर कहीं आप भी तो किसी का दुर्भाग्य नहीं ले रहे अपने सिर, जानिए इसके नुकसान
हिंदू धर्म में किसी का जूठा खाना ठीक नहीं माना जाता। इससे कई तरह की आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विज्ञान भी इस बात को मानता है कि किसी का जूठा खाने से व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Jutha Khane ke Nuksan: लोग अकसर आपस में एक-दूसरे का जूठा खा लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि आपस में जूठा खाने से प्रेम बढ़ता है। लेकिन, शास्त्रों की माने तो जूठा खाने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव तो पड़ता ही है, साथ ही दुर्भाग्य भी आपके पीछे लग जाता है।
क्यों नहीं खाना चाहिए जूठा
हिंदू धर्म में भोजन को भी देवता ही समझा जाता है। इसलिए खाना खाने से पहले प्रार्थना करने का विधान है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार, भोजन हमेशा स्वच्छ और सात्विक होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति खाने को जूठा कर देता है तो फिर खाना स्वच्छ नहीं रहता। इसलिए जूठा खाने की मनाही है। भोजन बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जूठे हाथ भी खाने में न लगें।
क्या हैं जूठा खाने के नुकसान
शास्त्रों में माना गया है कि जो व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति का जूठा भोजन करता है, वह उस व्यक्ति के सारे ग्रह दोष, उसकी पीड़ाओं और उसके दुर्भाग्य में सहभागी बन जाता है। उदहारण के तौर पर अगर आप किसी चोरी करने वाले व्यक्ति का जूठा खाते हैं तो आप भी उसके पाप में भागीदार होंगे। जूठा भोजन खाने से कुंडली का धन स्थान प्रभावित होता है, जिससे आर्थिक संकट शुरू हो जाते हैं।
क्या है वैज्ञानिक कारण
विज्ञान भी यह मानता है कि जूठा खाने के कई नुकसान हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। साथ ही हर किसी का खाना बनाने का तरीका अलग-अलग होता है। कई लोग खाना बनाते और खाते समय साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते। जिससे कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए किसी का भी जूठा खाना खाने से बचना चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।