June Month Festival List 2024: जून महीने की शुरुआत से पहले जान लें तीज-त्योहार की लिस्ट
जून माह (June Festival List 2024) में कई सारे पर्व मनाए जाएंगे जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह माह बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। सनातन धर्म में हर महीने किसी न किसी भगवान की विशेष पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में आने वाले सभी को बड़ा मंगल कहा जाता है और इसमें भगवान हनुमान की खास पूजा होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। June Month Festival List 2024: जून महीने की शुरुआत ज्येष्ठ से होगी और इसका अंत आषाढ़ महीने पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह एक अच्छी शुरुआत होगी, क्योंकि इस माह कई सारे पर्व मनाए जाएंगे, जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह माह बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। सनातन धर्म में हर महीने किसी न किसी भगवान की विशेष पूजा होती है।
ऐसी मान्यता है कि इस माह में आने वाले सभी को बड़ा मंगल कहा जाता है और इसमें भगवान हनुमान की खास पूजा होती है, इसी वजह से ये पूरा माह बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित है, जब यह महीना इतना करीब है, तो इसके तीज-त्योहार की लिस्ट के बारे में जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2024: इन तीन योग से बन रही है वैशाख पूर्णिमा और भी खास, जरूर करें इस दौरान स्नान-दान
जून, 2024 के तीज-त्योहार की पूर्ण लिस्ट
- 2 जून, 2024 दिन रविवार - अपरा एकादशी
- 4 जून, 2024 दिन मंगलवार - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
- 6 जून, 2024 दिन गुरुवार - ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
- 9 जून, 2024 दिन रविवार - महाराणा प्रताप जयंती
- 10 जून, 2024 दिन सोमवार - विनायक चतुर्थी
- 14 जून, 2024 दिन शुक्रवार - धूमावती जयंती
- 15 जून, 2024 दिन शनिवार - मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
- 16 जून, 2024 दिन रविवार - गंगा दशहरा
- 17 जून, 2024 दिन सोमवार - गायत्री जयंती
- 18 जून, 2024 दिन मंगलवार - निर्जला एकादशी
- 19 जून, 2024 दिन बुधवार - प्रदोष व्रत
- 22 जून, 2024 दिन शनिवार - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती
यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, कृपा बरसाएंगी धन की देवी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।