Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    June 2024 Shubh Muhurat: इन कार्यों के लिए जून में बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, यहां पढ़िए सूची

    Updated: Sat, 25 May 2024 02:41 PM (IST)

    जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर के छठे महीने यानी जून महीने की शुरुआत होने जा रही है। हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य के लिए पंचांग जरूर देखा जाता है। ऐसे में जून माह में भी शुभ कार्यों के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी जानते हैं जून महीने में शुभ या मांगलिक कार्यों के लिए कौन-से दिन शुभ रहने वाले हैं।

    Hero Image
    June 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए जून में आने वाले शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। June 2024 Shubh Muhurat: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों को देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे वह कार्य हमेशा शुभ परिणाम देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जून के महीने में कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जून 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

    सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog 2024)

    सर्वार्थ सिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ऐसे में जून में 02, 04, 05, 09, 10, 11, 16, 19, 20, 23, 24 और 30 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

    अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog 2024)

    अमृत सिद्धि योग को भी ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग माना जाता है। ऐसे में 16 और 19 जून को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

    वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

    वाहन की खरीदारी के लिए -  02, 06, 07, 09, 10, 16, 17, 19, 24, 26 और 27 जून का दिन बेहतर माना जा रहा है।

    प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - 02, 06, 07, 11, 12, 21, 22 और 27 जून को शुभ माना जा रहा है।

    विवाह आदि का शुभ मुहूर्त

    विवाह मुहूर्त - जून माह में विवाह के कोई मुहूर्त नहीं बन रहा।

    गृह प्रवेश - जून में गृह प्रवेश के लिए भी कोई मुहूर्त नहीं है।

    नामकरण के लिए मुहूर्त - पंचांग की दृष्टि से  02, 03, 06, 07, 10, 14, 16, 17, 19, 23, 24, 26, 27, 28 और 30 जून का दिन शुभ रहने वाला है।

    अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त -   10, 19, 20, 24, 26 और 28 जून का दिन अन्नप्राशन मुहूर्त के लिए बेहतर रहेगा।

    कर्णवेध हेतु मुहूर्त -  02, 03, 07, 09, 10, 16, 17, 20, 26, 29 और 30 जून का दिन शुभ है।

    विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - जून के महीने में विद्यारम्भ हेतु भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा।

    उपनयन/जनेऊ मुहूर्त - जून के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए  08, 09, 10, 16, 17, 22, 23 और 26 जून का दिन उत्तम रहेगा।

    मुंडन मुहूर्त - मुंडन संस्कार के लिए 10, 17, 21, 24 और 26 जून का दिन अच्छा रहने वाला है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।