June 2023 Vivah Muhurat: इन 11 दिनों के बाद अगले 5 महीने नहीं बजेंगी शहनाई, अभी देख लें जून विवाह मुहूर्त सूची
June 2023 Shubh Vivah Muhurat हिन्दू पंचांग के अनुसार जून मास में देवशयनी एकादशी से चतुर्मास शुरू हो जाएगा। जिसमें कई प्रकार के मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी। आइए जानते हैं जून मास में शुभ विवाह मुहूर्त।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | June 2023 Shubh Vivah Muhurat: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना यानी जून मास शुरू हो चुका है। बता दें कि आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से इस महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने में आषाढ़ मास शुरू हो जाएगा और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। शास्त्रों में बताया गया है कि चातुर्मास की अवधि में कई प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लगाती है। ऐसे में यदि आप विवाह के लिए योग्य दिन ढूंढ रहे हैं तो जून में 11 तिथियां ऐसी हैं, जिन्हें इस मांगलिक कार्य के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं-
किस दिन से हो रही चातुर्मास 2023 की शुरुआत? (June 2023 Chaturmas)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा और इस दिन चतुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। इस वर्ष देवशयनी एकादशी व्रत 29 जून 2023, गुरुवर के दिन रखा जाएगा। वहीं इस वर्ष अधिक मास के करण चतुर्मास चार नहीं, बल्की 5 महीने का होगा। अधिक मास के कारण इन पांच महीनों में विवाह, मुंडन, भूमि पूजन, गृह प्रवेश इत्यादि जैसे बड़े और महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य रोक दिए जाएंगे।
जून 2023 विवाह शुभ मुहूर्त (June 2023 Shubh Vivah Muhurat List)
जून मास में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27 तिथि हैं। इसका मतलब है कि जून मास में विवाह के लिए 11 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इसके बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने में कोई दिन शुभ दिन उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु विश्राम करते हैं और इस दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।