Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    June 2023 Grah Nakshatra: जून मास में भद्रा और पंचक कब? यहां देखिए सूची

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 28 May 2023 12:11 PM (IST)

    June 2023 Grah Nakshatra ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अपनी चाल बदलते हैं जिससे कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। इनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ मानें जाते हैं। आइए जानते हैं जून महीने कब लग रहा है भद्राा और पंचक?

    Hero Image
    June 2023 Bhadra and Panchak Date: जानिए जून मास में कब लगेगा भद्रा और पंचक?

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | June 2023 Grah Nakshatra, Bhadra and Panchak Date: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं, जिसके कारण कई प्रकार के योग और शुभ व अशुभ समय का निर्माण होता है। इनमें से दो समय को अत्यंत अशुभ माना जाता है। वह अशुभ काल हैं, भद्रा काल और पंचक काल। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, भद्रा और पंचक को बहुत ही अशुभ माना जाता है और इन दोनों समय में मांगलिक कार्य एवं महत्वपूर्ण कार्यों पर रोक लग जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भद्रा और पंचक के दौरान विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, मुंडन इत्यादि पर रोक लग जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कार्यों को इस अवधि में करने से व्यक्ति को ग्रहों के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से हानि का भय बढ़ जाता है। अब जब जून का महीना शुरू होने वाला है तो पंचांग में कुछ ऐसी तिथियां बताई गई हैं, जिनका ध्यान व्यक्ति को अवश्य रखना चाहिए। आइए जानते हैं, जून महीने में कब लगेगा भद्रा और पंचक?

    जून 2023 भद्रा काल तिथि और समय

    3 जून 2023, शनिवार: प्रातः 11 बजकर 18 मिनट से रात्रि 10 बजकर 19 मिनट तक

    6 जून 2023, मंगलवार: दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 7 जून रात्रि 12 बजकर 51 मिनट तक

    9 जून 2023, शुक्रवार: शाम 04 बजकर 22 मिनट से 10 जून सुबह 03 बजकर 10 मिनट तक

    12 जून 2023, सोमवार: रात्रि 10 बजे से 13 जून सुबह 09 बजकर 30 मिनट तक

    16 जून 2023, शुक्रवार: सुबह 08 बजकर 41 मिनट से 16 जून रात 08 बजकर 54 मिनट तक

    22 जून 2023, गुरुवार: सुबह 04 बजकर 18 मिनट से 22 जून शाम 05 बजकर 29 मिनट तक

    26 जून 2023, सोमवार: मध्यरात्रि 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 20 मिनट तक

    जून 2023 पंचक काल तिथि और समय

    दिनांक 9 जून 2023, शुक्रवार प्रातः 06 बजकर 02 मिनट से 13 जून 2023, मंगलवार दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।