Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी उठे यीशु, जगत में छाई खुशियां

    By Edited By:
    Updated: Mon, 01 Apr 2013 12:16 PM (IST)

    प्रभु यीशु के पुनर्जन्म लेने का पर्व ईस्टर रविवार को धूमधाम से मनाया गया। चर्चो में विशेष प्रार्थना हुई। मसीही समुदाय के लोगों ने बाइबिल का पाठ कर प्रभु के फिर से जीवित होने की खुशियां मनाई। भोर चार बजे चर्चो में कैंडल व डान सर्विस हुई।

    इलाहाबाद। प्रभु यीशु के पुनर्जन्म लेने का पर्व ईस्टर रविवार को धूमधाम से मनाया गया। चर्चो में विशेष प्रार्थना हुई। मसीही समुदाय के लोगों ने बाइबिल का पाठ कर प्रभु के फिर से जीवित होने की खुशियां मनाई। भोर चार बजे चर्चो में कैंडल व डान सर्विस हुई। इसके बाद विशेष प्रार्थना की गई। लोगों ने यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रभु यीशु गुड फ्राइडे पर सलीब पर लटकाए गए थे। इसके बाद ईस्टर पर वह पुन: जीवित हो उठे थे, मसीही समुदाय के लोगों के लिए यह काफी पवित्र दिन होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑल सेंट्स कैथिड्रल चर्च में बिशप मोरिस एडगर दान के नेतृत्व में भोर चार बजे कैंडल सर्विस हुई। इसके बाद उन्होंने बाइबिल का पाठ किया। बिशप ने बताया कि प्रभु यीशु मानवता की रक्षा के लिए दुनिया में अवतरित हुए थे, यही कारण है कि उन्हें कोई मार नहीं सका। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए। सेंट जांस चर्च में पादरी रैव्ह प्रवीण मैसी ने कैंडल सर्विस व बाइबिल का पाठ कर यीशु का संदेश दिया। कहा कि यह शुभ अवसर है। इस दौरान यीशु फिर से आए हैं का गीत हुआ। सेंट थामस चर्च में सुबह कैंडल मार्च व बाइबिल का पाठ हुआ। सेंट जोसेफ चर्च में बिशप इग्नेटिव मैनेजेस ने बाइबिल का पाठ कर लोगों को यीशु के पुनर्जीवित होने की जानकारी दी। म्योराबाद चर्च, चौक व जमुना चर्च, लाल गिरजाघर सहित अन्य चर्चो में विशेष प्रार्थना हुई।

    पूर्वजों की कब्र पर चढ़ाया फूल-

    ईस्टर पर मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कब्रों के आसपास सफाई करके उसे फूलों से सजाया गया। फिर भोर चार बजे ही सब अपने परिवार के साथ अपने-अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचे और मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    आकर्षक रही कैंडल सर्विस-

    ईस्टर पर चर्चो में कैंडल सर्विस हुई। मसीही समुदाय के लोग जब हाथों में जलती मोमबत्ती लेकर बाइबिल का पाठ करते हुए निकले तो यह विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा था।

    सजाई गई झांकियां-

    ईस्टर पर चर्चो में प्रभु यीशु के सलीब पर चढ़ने से लेकर उनके पुनर्जीवित होने तक का वर्णन करती हुई अनेक झांकियां सजाई गई थीं जो हर किसी का ध्यान बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner