Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat List 2025: जनवरी में कब-कब है प्रदोष व्रत? एक क्लिक में पढ़ें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना जाता है क्योंकि इस तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन उपासना करने से सभी संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि जनवरी में पड़ने वाले प्रदोष व्रत (Januray 2025 Pradosh Vrat List) की डेट के बारे में।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Fri, 20 Dec 2024 11:50 AM (IST)
    Hero Image
    Lord Shiv: प्रदोष व्रत के दिन संध्याकाल में होती है पूजा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Januray 2025 Pradosh Vrat List: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन संध्याकाल में भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना संध्याकाल में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से इंसान को मनचाहा वर मिलता है और रुके हुए काम पूरे होते हैं। इसके अलावा विशेष चीजों का दान करने से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि जनवरी में किए जाने वाले प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 जनवरी को सुबह 08 बजकर 21 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 12 जनवरी को सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 जनवरी को शनि प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat Dates 2025) किया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 05 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 26 मिनट तक है।  

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 26 जनवरी को रात को 08 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 जनवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन सोमवार पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 56 मिनट से 08 बजकर 34 मिनट तक है।  

    यह भी पढ़ें:  Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

    प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

    • इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद वस्त्र धारण करें।
    • सूर्य देव को अर्घ्य दें l इसके बाद चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर शिव परिवार की प्रतिमा को विराजमान करें। महादेव को फूलमाला और बेलपत्र समेत आदि चीजों को अर्पित करें। मां पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं। 
    • देसी घी का दीपक जलाकर आरती और शिव चालीसा का पाठ करें।  
    • महादेव से जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें।  
    • सफेद मिठाई, हलवा, दही, भांग, पंचामृत, शहद और दूध समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
    • संध्याकाल में भी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें।  
    • पूजा करने के बाद अन्न और धन का दान करें।  

    यह भी पढ़ें:  Pradosh Vrat 2025 Date: कब है साल का पहला प्रदोष व्रत? नोट कर लें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।