Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2022 Makhan Mishri Recipe: जन्माष्टमी पर बाल-गोपाल को लगाएं उनकी पसंदीदा माखन मिश्री का भोग, जानें बनाने की विधि

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 03:49 PM (IST)

    Janmashtami 2022 Makhan Mishri Recipe भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री अतिप्रिय है तो जन्माष्टमी के मौके पर खासतौर से उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं तो घर पर कैसे आसान तरीके से बना सकते हैं इसे जानें इसकी विधि।

    Hero Image
    Janmashtami 2022 Makhan Mishri Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं माखन मिश्री भोग

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Janmashtami 2022 Makhan Mishri Recipe: 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां और प्रसाद बनाते हैं। भगवान को पूरे 56 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। मानते हैं कि छप्पन भोग में एक हफ्ते में रोजाना 7 तरह के भोग लगते हैं इसलिए इसे 56 भोग का नाम दिया गया है। इसमें कई तरह की मिठाइयां बना सकते हैं। ड्राई फ्रूट की मिठाई से लेकर आटे की मिठाई तक मिठाइयां बनाई जाती हैं। नमकीन व्यंजनों का भी भोग लगाया जाता है। मतलब हर उस पकवान को भोग में शामिल किया जाता है जो बाल-गोपाल को पसंद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्माष्टमी में खीरा भी चढ़ाया जाता है। लोगों की मान्यता है कि दही का पंचामृत बनाकर कान्हा जी का अभिषेक किया जाता है। धनिया की पंजीरी बनाई जाती है। ड्राई फ्रूट की पंजीरी, धनिया की पंजीरी आदि जो जन्म के समय माताओं को खाने के दिया जाता है। ज्यादातर वही चीज़ें पंजीरी में भी डाली जाती हैं।

    भगवान को भोग में मीठी और नमकीन हर तरह की चीज़ें चढ़ा सकते हैं लेकिन उन्हें मक्खन मिश्री सबसे ज्यादा पंसद है। यों कहें कि इसके बिना जन्माष्टमी का त्योहार ही अधूरा है। तो आप आसानी से बहुत ही कम चीज़ों से बना सकते हैं माखन मिश्री भोग। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी। 

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाएं भगवान को माखन मिश्री का भोग 

    माखन मिश्री बनाने की रेसिपी

    सामग्री

    1/2 कप मलाई, चुटकीभर केसर, 4-5 बड़े चम्मच मिश्री, 6-7 बर्फ के टुकड़े और 2 से 3 पुदीने की ताजी पत्तियां।

    विधि

    - मिक्सी में आइस क्यूब्स डालें और मलाई डालकर खूब चलाएं। 

    - मक्खन बनने लगेगा। इसे निकालकर केसर, मिश्री डालें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाकर भोग लगाएं।

    - तैयार है मक्खन मिश्री का प्रसाद। आप इसे बाउल में निकालकर भगवान को भोग लगा सकती है।

    Pic credit- eatwithbinny/Instagram