विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपका सोफा भी दीवार से बिल्कुल सटा हुआ है? आज ही जान लें लिविंग रूम से जुड़े ये वास्तु नियम

Published: Sat, 18 Jul 2026 04:33 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोफे के पीछे डूबते सूरज या युद्ध की तस्वीरें न लगाएं। सोफे को पूर्व या उत्तर दिशा में रखें और दीवार से सटाकर न रखें।

घर के लिविंग रूम में सोफा रखने से जुड़ी जरूरी वास्तु टिप्स (Picture Credits- AI Image)

घर के लिविंग रूम में सोफा रखने से जुड़ी जरूरी वास्तु टिप्स (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है, जो भी लोग इसमें विश्वास करते हैं, उन्हें इसके नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। वास्तु से जुड़े सिद्धांतों का पालन करने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है। हर व्यक्ति घर बनाने से लेकर उसे इंटीरियर तक का वास्तु का खास ख्याल रखता है।

घर को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए हम लिविंग रूम को काफी ज्यादा सजाते-संवारते हैं। लिविंग रूम का मुख्य आकर्षण सोफा भी होता है। ऐसे में सोफे के ठीक पीछे वाली खाली दीवार पर हम अक्सर कोई सुंदर पेंटिंग या तस्वीर लगा देते हैं। लेकिन क्या वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोफे के पीछे लगाई गई तस्वीरों का आपके जीवन पर गहरा असर पड़ता है? आइए जानते हैं लिविंग रूम में सोफे के पीछे किस तरह की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।

लिविंग रूम में सोफे के पीछे कौन-सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार लिविंग रूम के ठीक पीछे वाली दीवार पर कभी भी डूबते सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे जीवन में ठहराव, निराशा और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अगर ऐसी तस्वीरें घर की किसी भी दीवार पर हैं, तो उन्हें फौरन वहां से हटाकर उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

इसके अलावा घर के लिविंग रूम में सजावट के नाम पर युद्ध, लड़ाई-झगड़े, हथियारों या हिंसा को दिखाने वाली तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार इस तरह की तस्वीरें घर की ऊर्जा को नकारात्मक बना सकती है।

vastu tips for sofa

वास्तु के अनुसार सोफे की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिविंग रूम में सोफा रखने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

इसके अलावा कभी भी सोफे को दीवार से लगाकर नहीं रखना चाहिए। दीवार और सोफे के बीच में अच्छा स्पेस होना चाहिए। घर के लिए हमेशा आयताकार (Rectangular) या वर्गकार (Square-shaped) आकार के सोफे का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सोफे से जुड़ी नकारात्मक चीजें

  • कभी भी सोफे को बीम के नीचे नहीं रखना चाहिए।
  • खिड़कियों को फर्नीचर से नहीं ढकना चाहिए।
  • सोफे को कभी भी उत्तर-पूर्व कोने में रखने से बचना चाहिए।
  • घर में टूटे-फूटे फर्नीचर या सोफे का इस्तेमाल करने से बचें।
  • बैठने की जगह के आसपास बेवजह का सामान न रखें।

किस रंग का सोफा सबसे बेस्ट

घर में सोफा रखने के लिए हमेशा बेज, क्रीम, हल्का भूरा, सफेद, हल्का ,सफेद और हल्का धूसर रंग का ही इस्तेमाल करें।

गहरा काला और चमकीला रंग का सोफा लेने से बचें, क्योंकि वास्तु के हिसाब से ये रंग आक्रामकता उतपन्न करते हैं।

यह भी पढ़ें- श्री यंत्र से लेकर कामधेनु तक: वो 6 चमत्कारी सिंबल जो बदल देंगे आपके घर की पूरी एनर्जी

यह भी पढ़ें- खाना अमृत है, तो बर्तन क्यों टूटा? वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए आपका लंच बॉक्स

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।