विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाना अमृत है, तो बर्तन क्यों टूटा? वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए आपका लंच बॉक्स

Published: Wed, 15 Jul 2026 06:15 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ लंच बॉक्स इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।

वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ लंच बॉक्स क्यों माना जाता है अशुभ? (Picture Credits- AI Image)

वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ लंच बॉक्स क्यों माना जाता है अशुभ? (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी रोजाना ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाते समय लंच बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार हमारा टिफिन बॉक्स थोड़ा सा क्रेक, पुराना या उसका ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता, फिर भी हम उसे नजरअंदाज करके इस्तेमाल करते रहते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, रोजमर्रा की यह छोटी-सी चीज हमारे जीवन और मानसिक स्थिति पर कैसा असर दिखाती है? आइए जानते हैं टूटे-फूटे लंच बॉक्स के इस्तेमाल को लेकर वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

रोजाना की वस्तुएं जीवन पर डालती हैं प्रभाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल होनी वस्तुओं की स्थिति व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर प्रभाव डालती है।

हालांकि, इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि, टूटे हुए लंच बॉक्स के इस्तेमाल से जुड़ा कोई नियम धार्मिक ग्रंथों में नहीं मिलता है। लेकिन आधुनिक वास्तु शास्त्र खाने के इस्तेमाल के लिए इस तरह के लंच बॉक्स को अशुभ मानता है।

वास्तु शास्त्र लंच बॉक्स को लेकर क्या कहता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी कोई भी वस्तु जिसका प्रयोग रोजमर्रा के जीवन में होता है, लेकिन उसकी स्थिति खराब या टूट-फूट चुकी हो, तो इसे फौरन घर से बाहर निकाल देना चाहिए। मान्यता है कि, ऐसी वस्तुएं घर में अव्यवस्था के साथ ऊर्जा को भारी बनाती है। इसी वास्तु सिंद्धांत के आधार पर अगर लंच बॉक्स टूटा-फूटा या उसमें दरार या ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता है, तो उसे हटा देना चाहिए।

दरअसल लंच बॉक्स भोजन से जुड़ी वस्तुएं हैं, और भारतीय परंपरा में अन्न को मां अन्नपूर्णा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए जिस भी बर्तन में भोजन रखा जाए, उसका साफ, सुरक्षित और अच्छी स्थिति में होना काफी मायने रखता है। अगर लंच का डिब्बा टूटा हुआ है, तो उसमें से भोजन गिरने, गंदा होने या बैक्टीरिया पनपने का डर बना रहता है, जो वास्तु के साथ-साथ सेहत के नजरिए से भी उचित नहीं माना जाता है।

Slug  broken lunch box vastu shastra tips negative energy and health risks

वास्तु के सिद्धांत लंच बॉक्स के लिए

हालांकि हमें यह बात समझने की जरूरत है कि, वास्तु शास्त्र किसी भी वस्तु को सिर्फ अंधविश्वास के आधार पर बदलने की बात नहीं करता है। अगर लंच बॉक्स की स्थिति सही और सुरक्षित हो, तो सिर्फ पुराना होने के कारण उसे बदलना गलत है।

लेकिन अगर लंच बॉक्स चटक गया है, प्लास्टिक निकल रही है या स्टील बॉक्स की बनावट खराब हो चकी है, तो नया लंच बॉक्स लेना ही बेहतर और व्यावहारिक होगा।

यह भी पढ़ें- बच्चों के पुराने कपड़े, खिलौने और पालना घर में रखना सही या गलत? पढ़ें वास्तु नियम

यह भी पढ़ें- क्या आप भी टेप चिपकाकर चला रहे हैं टूटे हैंगर? अलमारी की यह 'जुगाड़ू' आदत वास्तु में मानी जाती है अशुभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।