Shubh Sanket: क्या आपके साथ भी हो रहा है ऐसा? ये संकेत बताते हैं कि जल्द ही अमीर बनने वाले हैं आप
जब माता लक्ष्मी किसी के घर आने वाली होती हैं या किसी पर अपनी कृपा बरसाने वाली होती हैं, तो ...और पढ़ें

Shubh Sanket: शुभ संकेत। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान का सपना होता है कि उसके पास सुख-सुविधाएं हों और कभी धन की कमी न हो। शास्त्रों में माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी जब भी किसी के घर आने वाली होती हैं या किसी पर अपनी कृपा बरसाने वाली होती हैं, तो वे साक्षात आने से पहले कुछ शुभ संकेत देती हैं।
अक्सर हम इन छोटे-छोटे संकेतों को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ज्योतिष और शकुन शास्त्र के अनुसार ये संकेत इशारा करते हैं कि आपकी किस्मत जल्द ही चमकने वाली है। आइए जानते हैं उन खास संकेतों (Shubh Sanket) के बारे में, जो इस प्रकार हैं -

Ai Generated Image
शुभ संकेत
- काली चींटियों का दिखना - अगर अचानक आपके घर में काली चींटियां गोल घेरा बनाकर कुछ खाती हुई दिखें, तो यह समझ लें कि आपके धन में वृद्धि होने वाली है।
- चिड़िया का घोंसला - घर की छत या बालकनी में अगर कोई चिड़िया या गौरैया घोंसला बना ले, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। यह धन आगमन का संकेत है।
- उल्लू का दिखना - उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में अगर आपको अचानक रात में या घर के आसपास उल्लू दिखाई दे, तो समझ लीजिए कि मां लक्ष्मी आपसे खुश हैं।
- शुभ सपने - स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने सीधे तौर पर आर्थिक लाभ से जुड़े होते हैं। अगर आप सपने में सांप, सुनहरा घड़ा, जलता हुआ दीपक, या खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपको कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है।
- सुबह-सुबह इन आवाजों का सुनाई देना - अगर आपकी नींद सुबह-सुबह शंख की आवाज, मंदिर की घंटियों या किसी के झाड़ू लगाने की आवाज से खुलती है, तो ये बहुत मंगलकारी माना जाता है। शास्त्रों में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, और सुबह इसका दिखना या आवाज सुनना दरिद्रता दूर होने का संकेत देता है।
- शारीरिक संकेत - ऐसा माना जाता है कि अगर पुरुष की दाहिनी हथेली और महिला की बाईं हथेली में अचानक खुजली होने लगे, तो यह धन लाभ की ओर इशारा करता है।
यह भी पढ़ें- घर से निकलते वक्त मिल रहे हैं ये शुभ संकेत, तो समझ जाएं जल्द खुलने वाला है किस्मत का ताला
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
