विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या सच में अशुभ होती है घर से निकलते ही आई छींक? जानिए शकुन शास्त्र और विज्ञान का रहस्य 

Published: Sat, 29 Aug 2026 03:32 PM (GMT+05:30)

शकुन शास्त्र में छींक को भविष्य के संकेतों से जोड़ा जाता है, जहाँ घर से निकलते समय इसकी संख्या और दिशा शुभ-अशुभ फल निर्धारित करती है। वैज्ञानिक रूप से यह एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है, पर लोकमान्यताओं में इसके गहरे अर्थ हैं।

छींक आना अशुभ या बस विज्ञान का सच? (Picture Credits- AI Image)

छींक आना अशुभ या बस विज्ञान का सच? (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शकुन शास्त्र का अधिक महत्व है। शकुन शास्त्र में छींक को भविष्य के संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। प्राचीन समय से घर से निकलते समय छींक का आना अशुभ माना जाता है, लेकिन इस बात पर निर्भर करता है कि छींक की संख्या कितनी है और उसकी दिशा क्या है।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि छींक से जुड़ी लोकमान्यताएं क्या हैं और किस दिशा में छींक का आना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं आपके इस सवाल का जवाब।

श्री चंद्रेश शर्मा जी बताते हैं कि भारतीय परंपरा और लोकमान्यताओं में शकुन-अपशकुन का गहरा प्रभाव देखा जाता है। जब कोई व्यक्ति किसी जरूरी काम से घर से निकल रहा हो और अचानक छींक आ जाए, तो इसे सामान्यतः एक विघ्न का संकेत माना जाता है।

Signs of an approaching sneeze

(Picture Credits- AI Image)

छींक से जुड़ी लोकमान्यताएं और दिशा का प्रभाव

शास्त्रों और शकुन विचार के अनुसार छींक की दिशा और संख्या के आधार पर इसके परिणाम बदलते हैं:

एक बार छींक आना: घर से निकलते समय सामने से एक बार छींक आना कार्य में रुकावट का संकेत देता है। ऐसी स्थिति में थोड़ी देर रुककर, जल पीकर और ईश्वर का ध्यान करके पुनः यात्रा शुरू करने की सलाह दी जाती है।

एक से अधिक बार छींक आना: यदि घर से निकलते समय लगातार दो या उससे अधिक बार छींक आती है, तो इसे शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि कार्य बिना बाधा के संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें- खाना खाते समय कंकड़ निकलना क्या किसी शुभ या अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है?

दिशा का प्रभाव: बाईं ओर छींक का होना शुभ और सफलता देने वाला माना जाता है, जबकि दाईं ओर की छींक को तनाव या धन हानि से जोड़कर देखा जाता है।

अन्य शुभ स्थितियां: भोजन करते समय, दवा लेते समय या किसी बीमारी की चर्चा के दौरान छींक आना शुभ माना जाता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो छींक शरीर की एक स्वाभाविक और शारीरिक प्रतिक्रिया है, जो नाक की नली में धूल या अन्य कण जाने से होती है। इसलिए मन में शंका होने पर कुछ क्षण विश्राम करके पूर्ण शांति के साथ आगे बढ़ना ही सबसे उत्तम उपाय है।

यह भी पढ़ें- भूलकर भी न करें नजरअंदाज, सिर पर कौवा बैठने के पीछे ज्योतिषाचार्य की बड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें- बंगाली शादी में मछली की रस्म का क्या मतलब है? पढ़ें कैसे यह रस्म लाती है घर में सुख और समृद्धि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।