विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाना खाते समय कंकड़ निकलना क्या किसी शुभ या अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है?

Published: Thu, 09 Jul 2026 10:00 AM (IST)

खाना खाते समय मुंह में कंकड़ निकलने के बारे में शकुन शास्‍त्र में विस्‍तार से बताया गया है। ऐसा होना कुंडली में ग्रहों की स्थिति का कमजोर होना होता है। चलिए हम आपको बताते हैं इसका अर्थ क्‍या होता है। 

खाने में कंकड़ निकलना होता है अशुभ (Picture Credit- AI Generated)

खाने में कंकड़ निकलना होता है अशुभ (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कभी न कभी हममे से सभी के साथ हुआ होगा कि भोजन करते वक्‍त खाने के अंदर भोजन निकल आया हो। कई लोग इसे एक सामान्‍य बात मानते हैं, मगर शकुन शास्‍त्र बताया गया है कि भोजन में कंकड़ का निकलना अशुभ संकेत देता है। यह सीधा इशारा है कि कुंडली में आपका कोई न कोई ग्रह कमजोर चल रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर भोजन में कंकड़ के निकलने से क्‍या होता है।

मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव

मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि और शक्ति का कारक माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के भोजन में बार-बार कंकड़ निकलते हैं, तो माना जाता है कि यह ग्रह कमजोर हो सकता है। वहीं यह मंगल के अशुभ होने का संकेत भी होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं होती, तब व्यक्ति को जीवन में छोटी-बड़ी परेशानियों, संघर्षों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।अशुभ मंगल के कारण कार्यों में रुकावट, मानसिक तनाव, विवाद या अचानक होने वाली परेशानियां बढ़ सकती हैं।

पितृ दोष के प्रभाव

हिंदू धर्म में पितरों को सबसे ऊपर रखा गया है। शकुन शास्‍त्र के अनुसार भोजन में बार-बार कंकड़, बाल या अन्य अशुद्ध वस्तु मिलने को पितृ दोष से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में जातक को अपने पितरों को उनकी पसंद का भोजन अर्पित करना चाहिए। साथ ही, पूर्वजों की असंतुष्टि या उनसे जुड़े धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए।

यदि किसी व्यक्ति के साथ ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं, तो उसे अपने पूर्वजों का स्मरण करना चाहिए और परिवार की परंपराओं के अनुसार श्रद्धा और सम्मान के साथ धार्मिक कार्य करने चाहिए।

राहु का प्रभाव

यदि कुंडली में राहु कमजोर दशा में है, तब भी आपके भोजन में बार-बार कंकड़ निकल आता है। इससे आपके जीवन में तनाव, परेशानियां, विवाद आदि बढ़ जाते हैं। इसलिए राहु को शांत करने का उपाय करना भी जरूरी होता है। इसका सबसे अच्‍छा उपाय है कि आप अपने शरीर और घर को साफ रखें। साथ ही, चांदी धारण करें।

अत: यदि ऐसी स्थिति बार-बार सामने आती है, तो सबसे पहले भोजन की गुणवत्ता, अनाज की सफाई और रसोई की सावधानी पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अचानक धन हानि और डरावने सपने? कहीं आपकी कुंडली में भी तो कमजोर नहीं राहु-केतु, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- पितृ दोष से हैं परेशान? पूर्वजों के सम्मान और पिता की सेवा में छिपा है इसका समाधान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।