विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहु दोष से हैं परेशान? आजमाएं ये 10 बेहद सरल और असरदार उपाय

Published: Thu, 21 May 2026 02:50 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए 10 सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। ...और पढ़ें

राहु के प्रभाव से बचने के 10 सरल उपाय (AI-Generated Image)

राहु के प्रभाव से बचने के 10 सरल उपाय (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह बताया गया है, जिसका मतलब राहु न कभी शुभ होता है और न ही अशुभ। कुंडली में राहु जिस भी राशि में बैठा हो उस ग्रह के गुणों के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करता है।

जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु मजबूत स्थिति में होते है, उसे राजा बना देता है, लेकिन राहु की कमजोर स्थिति होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं राहु दोष से बचाव के 10 असरदार और सरल उपाय?

राहु ग्रह से जुड़े 10 प्रभावी उपाय

राहु मंत्रों का जाप

नियमित रूप से राहु से जुड़े “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलने के साथ मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

काली तिल का दान

शनिवार के दिन काली तिल का दान करने से भी राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। ऐसा करने से राहु दोष कम होने के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

नीले या काले कपड़ों को पहनना

शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से भी राहु की अशुभता कम होती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा शांत होने के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाना

शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से राहु के अशुभ प्रभाव शांत होने के साथ बाधाएं दूर होती हैं।

नारियल का दान

शनिवार के दिन किसी भी शनि मंदिर में नारियल का दान करने से जीवन में राहु के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं और बाधाएं भी दूर होती हैं।

कुत्ते को रोटी देने से

रोजाना कुत्तों को रोटी खिलाने से भी राहु के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। ऐसा करने से अचानक संकट टलने के साथ सफलता मिलती है।

उड़द की दाल का दान

शनिवार के दिन उड़द की दाल का दान करना भी शुभ माना जाता है। खासकर जरूरतमंद लोगों को उड़द की दाल दान करने से कर्म दोष कम होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

धूप और लोबान जलाना

नियमित रूप से धूप और लोबान जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अध्यात्म और सत्संग करें

राहु के अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए नियमित रूप से ध्यान और भजन सुनने से अच्छे विचार आते हैं, जो मन को स्थिर करने के साथ निर्णय शक्ति और भाग्य को मजबूत करता है।

गौ सेवा का महत्व

गाय या अन्य जानवरों की सेवा करने से भी राहु प्रसन्न होते हैं, जिससे पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य में वृद्धि होती है और राहु का प्रकोप खत्म होता है।

यह भी पढ़ें- राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से मुक्ति दिलाते हैं भारत के ये 6 प्रसिद्ध मंदिर!

यह भी पढ़ें- एक असुर, दो हिस्से और अनंत काल का इंतजार, जानें राहु-केतु के प्रतिशोध की कथा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।