सिर पर कौवा बैठने का क्या है संकेत? ज्योतिषाचार्य की चेतावनी- हो सकता है बड़ा संकट!
सिर पर कौवा बैठना शुभ माना जाता है या अशुभ जानिए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषाचार्य ने इसपर अपनी क्या राय दी है। साथ ही, धन हानि, शारीरिक कष्ट और बचाव के अचूक उपाय भी पढ़ें।

क्या कहती हैं शकुन शास्त्र की मान्यताएं? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों की हरकतों को बहुत महत्व दिया गया है। हमारे आस-पास घटने वाली छोटी-छोटी घटनाएं हमें भविष्य में होने वाली अच्छी या बुरी बातों का पहले ही संकेत दे देती हैं। बचपन से ही हम कौवे की कांव-कांव को मेहमानों के आने का संकेत मानते आए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर कौवा अचानक आपके सिर पर आकर बैठ जाए, तो इसका क्या मतलब होता है? क्या यह किसी खतरे की घंटी है या फिर कोई शुभ समाचार आइए जानते हैं?
एस्ट्रोपत्री के जाने-माने श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, शास्त्रों और शकुन शास्त्र में इस घटना का बहुत गहराई से वर्णन किया गया है। किसी भी जीवित व्यक्ति के सिर पर कौवे का अचानक बैठना कोई आम बात नहीं है, इसके पीछे कई गहरे संकेत छिपे होते हैं जिन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।
क्या यह किसी खतरे का इशारा है?
शकुन शास्त्र स्पष्ट रूप से कहता है कि जीवित व्यक्ति के सिर पर कौवे का बैठना आम तौर पर अशुभ माना जाता है। यह एक ऐसा संकेत है जो व्यक्ति को आने वाले समय के लिए सचेत करता है। यह घटना मुख्य रूप से तीन तरह की परेशानियों का इशारा करती हैं- शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव और धन हानि।
अगर आपके साथ ऐसा कुछ भी होता है तो इसका सीधा सा मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इसके अलावा, किसी गहरी चिंता का सामना करना पड़ सकता है या फिर आर्थिक रूप से कोई नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह प्रकृति की एक चेतावनी है कि आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
कौवे का सिर पर बैठना कब माना जाता है शुभ?
यह जरूरी नहीं है कि हर बार सिर पर कौवे का बैठना बुरा ही हो। शकुन शास्त्र में एक बहुत ही विशेष और रोचक परिस्थिति का भी जिक्र है। अगर कौवा आपके सिर पर बैठता है और उसी समय वह कोई फल, रोटी का टुकड़ा या कोई अन्य भोजन का अंश आपके ऊपर गिरा देता है, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस स्थिति में घबराने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि यह इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपको कोई बड़ा फायदा या गुड न्यूज मिलने वाली है।
अशुभ प्रभाव से बचने के निवारण और उपाय
अगर कौवा सिर पर बैठ जाए और आपको किसी अनिष्ट की आशंका हो, तो इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं। ज्योतिषियों की सलाह है कि ऐसी घटना होने पर व्यक्ति को सबसे पहले भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से संकट टल जाता है। इसके अलावा, कौवे को राहु और शनि देव से भी जोड़ा जाता है। इसलिए राहु और शनि देव की शांति के उपाय करना, जैसे शनिवार के दिन दान करना, इस अशुभ घटना के प्रभाव को पूरी तरह नष्ट कर देता है।
यह भी पढ़ें- क्या पक्षियों का घर में आना होता है शुभ? जानिए कौवा, गौरैया, नीलकंठ और कबूतर से जुड़ी मान्यताएं
यह भी पढ़ें- कौवे को खाना खिलाए बिना अधूरा माना जाता है श्राद्ध, क्या वास्तव में पूर्वजों तक पहुंचता है यह निवाला?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।