विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या पहली बार रत्न खरीद रहे हैं? असली लाभ के लिए वजन से लेकर उंगली तक 5 बातों का रखें ध्यान

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:36 AM (IST)

रत्न शास्त्र के अनुसार, बिना ज्योतिषीय सलाह के रत्न पहनना हानिकारक हो सकता है। रत्न खरीदने से पहले कुंडली, वजन, ...और पढ़ें

अपनी कुंडली के अनुसार सही रत्न कैसे चुनें?

अपनी कुंडली के अनुसार सही रत्न कैसे चुनें?

HighLights

  1. ज्योतिषी से कुंडली दिखाकर ही सही रत्न का चुनाव करें।

  2. शरीर के वजन अनुसार रत्न का सही कैरेट निर्धारित करें।

  3. रत्न की गुणवत्ता, स्त्रोत और उचित धातु का ध्यान रखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्राचीन काल से ही रत्नों को पहनने की परंपरा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं में रत्न हमारे लिए जरूरी भी माने गए हैं क्योंकि प्रत्येक रत्न किसी न किसी नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हममें से अधिकतर लोग कई बार बिना सही जानकारी लिए कोई सा भी रत्न पहन लेते हैं।

रत्न शास्त्र के अनुसार प्रत्येक रत्न की ऊर्जा इतनी तीव्र होती है कि अगर बिना ज्योतिषीय परामर्श के इन्हें पहना जाए तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप भी पहली बार रत्न खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन बातों को नजरअंदाज करने से बचें।

कुंडली के अनुरूप ही रत्न पहने

रत्न शास्त्र और वैदिक ज्योतिष की माने तो किसी भी व्यक्ति को अपनी कुंडली दिखाने के बाद ही कोई भी रत्न पहनना चाहिए। दरअसल रत्न का संबंध ग्रहों से होता है, जो उनकी ऊर्जा बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए पहले किसी जानकार ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाएं और जिस भी ग्रह की स्थिति कमजोर बनी हुई है, उसी ग्रह से जुड़ा रत्न पहनें। गलत रत्न पहनने पर उससे निकलने वाली ऊर्जा से शारीरिक-मानसिक पीड़ा भी पहुंच सकती है।

रत्न का वजन

रत्न खरीदने से पहले आपको अपने शरीर के वजन, उम्र और शारीरिक जरूरत के हिसाब से ही रत्न का सही वजन कराना चाहिए। रत्नों का वजन (कैरेट) के रूप में किया जाता है।

उचित धातु और उंगली

रत्नशास्त्र के अनुसार, रत्न सिर्फ एक सुंदर आभूषण ही नहीं होता है, बल्कि सौरमंडल के ग्रहों की ऊर्जा को आपके शरीर तक पहुंचाने का जरूरी माध्यम में भी माना जाता है। हर रत्न की प्रकृति (ठंडी और गर्मी) अलग-अलग होती है और धातुएं उस ऊर्जा को शरीर में प्रवाहित करने का काम करती है। इस लिए रत्न खरीदने से पहले उचित धातु और उंगली का खास ध्यान रखें।

रत्न के ज्योतिषीय लाभ

अगर आप कोई रत्न उसे ज्योतिषीय लाभ पाने के लिए पहनने जा रहे है, तो रत्न खरीदने से पहले आपको अपने सेलर को यह बात बतानी चाहिए। दरअसल ज्योतिषीय रत्न पहनने से आपको ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। हर ग्रह का एक खास रत्न तय होता है और व्यक्ति की कुंडली को ध्यान से देखने के बाद ही पहना जाता है। रत्नों के कई फायदे भी बताए गए हैं।

रत्न की क्वालिटी और स्त्रोत्

कोई भी नेचुरल सर्टिफाइड जेमस्टोन खरीदने से पहले पत्थर के ओरिजिन के बारे में सवाल पूछना चाहिए। जेमस्टोन के ओरिजिन के बारे में जानना काफी जरूरी माना जाता है क्योंकि यह सीधे पत्थर की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। जेमस्टोन की क्वालिटी अधिकतर ओरिजिन पर ही निर्भर करती है।

यह भी पढ़ें- सालों से रत्न पहनने के बाद भी नहीं बदला भाग्य? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां!

यह भी पढ़ें- दूसरों को मिल रही है मनचाही नौकरी और आपको सिर्फ संघर्ष? कार्यक्षेत्र में रुकावटें दूर करने वाले 5 असरदार रत्न

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।