दूसरों को मिल रही है मनचाही नौकरी और आपको सिर्फ संघर्ष? कार्यक्षेत्र में रुकावटें दूर करने वाले 5 असरदार रत्न
वैदिक ज्योतिष में करियर की सफलता के लिए रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। पीला नीलम, माणिक्य, नीलम, मूंगा ...और पढ़ें

नौकरी में तरक्की के लिए रत्न (Picture Credits- AI Images)
HighLights
पीला नीलम गुरु ग्रह से संबंधित, नौकरी में तरक्की दिलाए।
माणिक्य रत्न सूर्य से जुड़ा, कार्यक्षेत्र में स्थिरता प्रदान करे।
नीलम शनि ग्रह का रत्न, कड़ी मेहनत का फल दिलाए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में रत्नों का खास महत्व होता है। मान्यता है कि क्रिस्टल और पत्थरों में वाइब्रेशनल एनर्जी होती है, जो हमारे मन, शरीर और सोचने की क्षमता पर असर दिखाती है। किसी भी इंसान को करियर में आगे बढ़ने के लिए उसमें क्रिएटिविटी, लीडरशिप स्किल्स और सही फैसले लेने के गुण होना बेहद जरूरी है।
हिंदू ज्योतिष में 10वां घर करियर, प्रोफेशन, अधिकार, ताकत, महत्वाकांक्ष और पब्लिक इमेज से जुड़ा माना जाता है। अगर ये घर खराब हो तो व्यक्ति को नौकरी में मनचाही सफलता, प्रमोशन और नाम के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस घर को ताकत देने के लिए कुछ खास तरह के रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है, जिन्हें किसी भी ज्योतिषीय सलाह और अपनी जन्म कुंडली को विश्लेषण करने के बाद ही पहनना चाहिए।
नौकरी में सफलता के लिए 5 सबसे अच्छे रत्न
पीला नीलम
पीला नीलम को अंग्रेजी में येलो सफायर स्टोन के नाम से जाना जाता है। इस रत्न पर गुरु ग्रह का स्वामित्व होता है। अगर जन्म कुंडली में 10वें घर का स्वामी गुरु है या 6वें, 8वें या 12वें घर में है या नीच का है, तो व्यक्ति जुपिटर स्टोन जो कि येलो सफायर है, पहन सकता है।
जो भी लोग मेहनत करने के बाद भी नौकरी पाने में चुनौतियों का सामना करते हैं या मनचाही सफलता प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें पुष्परागम अंगूठी पहनने से मदद मिल सकती है। जो भी लोग सरकारी नौकरी या जॉब में प्रमोशन पाने की इच्छा रखते हैं उन्हें पीला रत्न पहनना चाहिए।

रूबी स्टोन
रूबी स्टोन जिसे अंग्रेजी में माणिक्य रत्न भी कहा जाता है। यह रत्न सूर्य से जुड़ा माना जाता है। अगर सूर्य 10वें घर में हो तो व्यक्ति तो नौकरी में स्थिरता मिलती है और व्यक्ति पढ़ाई में काफी बुद्धिमान और अच्छा होता है।
लेकिन अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में 10वें घर पर शनि की नजर हो तो व्यक्ति को नौकरी में कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सफलता पाने के लिए माणिक्य रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। यह रत्न नौकरी में स्थिरता लाने के साथ व्यक्ति को लाभ भी दिलाता है, जिससे कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन की संभावना बढ़ जाती है।
नीलम
नीलम जिसे ब्लू सफायर के नाम से जाना जाता है, जो कि शनि ग्रह से जुड़ा रत्न है। नीलम रत्न सीधे किस्मत पर असर डालकर पहनने वाले को फायदा पहुंचता है, क्योंकि इस पर शनि ग्रह का स्वामित्व है जो आपको मेहनत का फल जरूर देते हैं।
इसी वजह से नौकरी में प्रमोशन के लिए नीलम रत्न पहनने की भी सलाह दी जाती है। जो भी लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन नौकरी में मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, उनके लिए शनि से जुड़ा यह पत्थर लाभकारी साबित हो सकता है।
मूंगा रत्न
मूंगा को अंग्रेजी में रेड कोरल स्टोन के नाम से जाना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, सूर्य और मंगल की युति से प्रबल योग बनता है, जो व्यक्ति के लिए सही माना जाता है।
मूंगा रत्न पहनने से व्यक्ति को मंगल ग्रह की ऊर्जा मिलती है और नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए इसे पहनने की सलाह दी जाती है।
मोती रत्न
जिन भी लोगों को अपनी जॉब में स्थिरता चाहिए, उन्हें मोती रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। इस रत्न को धारण करने से पैसों का फ्लो बना रहता है, जो तनाव को कम करने में भी मदद करता है। माना जाता है कि मोती पत्थर किस्मत को अपनी ओर खींचता है, जिससे व्यक्ति अच्छे काम करने के लिए प्रेरित होता है।
यह भी पढ़ें- नहाते या सोते समय उतारते हैं अंगूठी? कहीं आपकी ये आदत रत्न को बेअसर तो नहीं कर रही!
यह भी पढ़ें- केतु के दुष्प्रभाव से तबाह हो रहा है जीवन? तो आज ही पहनें ये चमत्कारी रत्न, चमक जाएगी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
