Sawan 2023: भगवान शिव से सीखें जिंदगी की ये 4 महत्वपूर्ण बातें
Sawan 2023 सावन का महीना चल रहा है और जैसा कि आपको पता है इस मौसम में भगवान शिव की खासतौर से पूजा- अराधना की जाती है। सच्चे मन से भगवान की पूजा करने वाले लोगों की मनचाही इच्छा पूरी होती है लेकिन इसके साथ ही अगर आपके भगवान शिव से कुछ जरूरी बातें भी सीख ली तो समझ लीजिए आपका जीवन सार्थक हो गया।
नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Sawan 2023: देवों के देव महादेव संसार के देवता है। शिव का मतलब ही कल्याण है। वैसे तो भगवान शिव की उपासना का हर पल महत्व होता है, लेकिन सावन के महीने में ये और ज्यादा बढ़ जाता है। सावन माह में सोमवार व्रत रखने, विधि-विधान के साथ पूजा करने से माना जाता है कि मनचाही इच्छा पूरी होती है और भक्तों पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। भगवान शिव की महिमा का जितना गुणगान किया जाए उतना कम है। जैसे भगवान शिव के कई नाम हैं और वैसे ही कई गुण भी, जिन्हें अगर जिंदगी में उतार लिया, तो जीवन आसान हो जाएगा और आप सदैव प्रसन्नचित्त रहेंगे। हर कोई आपका सम्मान करेगा।
भगवान शिव से सीखें ये 5 महत्वपूर्ण बातें
स्त्री सम्मान
देवों का देव कहे जाने वाले भगवान शिव कभी भी स्त्री और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं करते। उनकी हर फोटो में माता पार्वती, ठीक उनके बराबर में विराजमान रहती हैं। इसका मतलब है कि आप भी अपनी पत्नी और घर में दूसरी महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें कमतर न आंकें।
सादा जीवन, उच्च विचार
भगवान शिव कैलाश पर्वत पर विराजते हैं। बेलपत्र, धतूरे फल उनके पसंदीदा चीज़ें हैं। बैल उनकी सवारी है। ये सारी चीज़ें दर्शाती हैं कि भगवान शिव छोटी चीज़ों में खुश रहने वाले देवता है। कोई दिखावा नहीं और जिंदगी में आपने इस चीज़ को सिख लिया, तो समझ लीजिए बहुत बड़ी विजय प्राप्त कर ली।
समानता का भाव
भगवान शिव हर किसी को समान दृष्टि से देखते हैं। उनकी महिमा ऐसी है कि देवता ही नहीं, राक्षसों और दूसरे प्राणी भी उन्हें पूजते हैं। कहते हैं कि जिनका त्याग सभी देवी-देवता कर देते हैं शिव उन्हें भी अपना लेते हैं। यहां यह सिख मिलती है कि सभी प्राणियों के प्रति समान भाव रखना चाहिए ।
जगत कल्याण
भगवान शिव हर किसी का कल्याण चाहते हैं, तभी तो उन्होंने समुद्र मंथन में निकला विष भी बिना सोचे ग्रहण कर लिया था। आप किसी दूसरे का कल्याण करेंगे, तो भगवान सदैव आपका कल्याण करेंगे। इस सोच को जीवन में अपनाएं और निस्वार्थ भावना से दूसरों की मदद करें, आपका जीवन सुखमय हो जाएगा।
Pic credit-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।