Shami Ke Upay: पाना चाहते हैं कर्ज की समस्या से मुक्ति, तो शनिवार के दिन जरूर करें ये उपाय
Shami Ke Upay शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। अतः अच्छे कर्म करने वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा-दृष्टि हमेशा बनी रहती है। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shami Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि विधान से शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। अतः अच्छे कर्म करने वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा-दृष्टि हमेशा बनी रहती है। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि की कुदृष्टि पड़ने से जीवन में केवल अमंगल ही होता है। व्यक्ति को जीवन में ढ़ेर सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। वह कर्ज में डूबता चला जाता है। अगर आप भी कर्ज की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन ये उपाय करें। आइए जानते हैं-
शनिवार के दिन करें ये उपाय
- अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें। पूजा में शमी के पेड़ को काली उड़द और तिल अर्पित करें। इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या दूर होती है।
- आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए घर की पूर्वोत्तर दिशा में शमी का पौधा लगाएं। साथ ही रोजाना शमी के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है।
- अगर आप करियर और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो हर शनिवार को शमी के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इससे करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है।
- शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही शमी के पत्तों को अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- अगर आप न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन उड़द दाल, काले तिल, छाता, काले जूते आदि चीजों का दान करें। शनिवार के दिन दान करने से घर में आय और भाग्य में वृद्धि होती है।
डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।