Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shami Ke Upay: जीवन में पाना चाहते हैं सुख और शांति, तो ऐसे करें शमी पेड़ की पूजा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 01 May 2023 05:08 PM (IST)

    Shami Ke Upay धार्मिक मान्यता है कि देवों के देव महादेव को शमी पत्र या पुष्प चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो जाती हैं। वहीं घर पर शमी पेड़ लगाने से गणेश जी और न्याय के देवता शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

    Hero Image
    Shami Ke Upay: जीवन में पाना चाहते हैं सुख और शांति, तो ऐसे करें शमी पेड़ की पूजा

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shami Ke Upay: सनातन धर्म में शमी पेड़ का विशेष महत्व है। इस पेड़ की पूजा करने से शुभ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख और समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता है कि देवों के देव महादेव को शमी पत्र या पुष्प चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो जाती हैं। वहीं, घर पर शमी पेड़ लगाने से गणेश जी और न्याय के देवता शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर का वास्तु भी ठीक हो जाता है। अगर आप घर में सुख और शांति चाहते हैं, तो रोजाना शमी के पेड़ की पूजा करें। साथ ही ये उपाय भी जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -सनातन शास्त्र में निहित है कि घर पर शमी के पेड़ लगाने से सुख और समृद्धि आती है। इसके लिए घर पर तुलसी पौधे के साथ शमी का पेड़ जरूर लगाएं। वहीं, रोजाना शमी के पेड़ की पूजा करें। साथ ही शाम में सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

    - अगर आप मनपसंद नौकरी पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन घर के उत्तर दिशा में शमी का पेड़ लगाएं। इसके पश्चात, जल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें। इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद रोजाना जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से करियर और कारोबार में जरूर सफलता मिलती है।

    - अगर आप मानसिक तनाव से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले घर पर शमी का पेड़ लगाएं। इसके बाद रोजाना शाम के वक्त शमी के पेड़ के सन्मुख दीप जलाएं। इस उपाय को करने से घर में व्याप्त नकारात्‍मकता दूर हो जाती है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलता है।

    - अगर लाख कोशिशों के बावजूद भी आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है, तो शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद सबसे पहले अपने इष्ट देव को प्रणाम करें। फिर, नित्य कर्मों से निवृत होकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। अब भगवान भास्कर और शमी के पेड़ में जल का अर्घ्य दें। तत्पश्चात, एक सुपारी और एक सिक्का शमी पेड़ के गमले में दबा दें। अब रोजाना सात दिनों तक लगातार शमी पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीप जलाएं। इस उपाय को करने से आमदनी बढ़ती है। वहीं, खर्च में कमी होने लगती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'