Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palmistry: क्या आपकी हथेली में भी तराजू का चिन्ह, तो जल्द ही बनेंगे आप अमीर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 06:18 PM (IST)

    Palmistry अगर आपकी हथेली में त्रिशूल का चिन्ह बना है तो यह शुभ संकेत है। त्रिशूल देवों के देव महादेव का प्रतीक है। जिन लोगों की हथेली पर त्रिशूल का चिन्ह बना रहता है। उन पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

    Hero Image
    Palmistry: क्या आपकी हथेली में भी तराजू का चिन्ह, तो जल्द ही बनेंगे आप अमीर

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Palmistry: हर कोई जीवन में धनवान बनना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ लोग किस्मत के सहारे रहते हैं। इस बारे में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति के भाग्य में द्रव्य यानी धन संपत्ति पहले ही लिख दी जाती है। भाग्य से अधिक किसी को नहीं मिलता है। लोग अपनी किस्मत को कुंडली और हस्तरेखा के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं। हथेली में कई ऐसी रेखाएं हैं, जो बताती हैं कि आपका भविष्य कैसा रहने वाला है ? इनमें एक तराजू का चिन्ह है। इस चिन्ह का मतलब बेहद खास होता है। अगर आपकी हथेली में भी तराजू का चिन्ह है, तो आप एक दिन जरूर अमीर बनेंगे। आइए, हथेली में बनने वाले धन योग के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -अगर आपकी हथेली में त्रिशूल का चिन्ह बना है, तो यह शुभ संकेत है। त्रिशूल देवों के देव महादेव का प्रतीक है। जिन लोगों की हथेली पर त्रिशूल का चिन्ह बना रहता है। उन पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति के सभी मनोरथ समय पर सिद्ध हो जाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन पर्यंत तक सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    -कई लोगों की हथेली में तराजू का चिन्ह रहता है। हथेली में तराजू का चिन्ह भी शुभ माना जाता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में तराजू का चिन्ह होना बेहद शुभ होता है। जिन लोगों की हथेली में तराजू का चिन्ह रहता है। वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उनके जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं रहती है। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। हथेली में तराजू के चिन्ह को श्रीमहालक्ष्मी योग कहते हैं।

    -अगर आपकी हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सूर्य पर्वत पर पहुंचती है, तो इससे भाग्य लक्ष्मी योग बनता है। अगर आपकी हथेली में इस तरह के योग हैं, तो आप भाग्यशाली हैं। आपके जीवन में धन और वैभव की कभी कमी नहीं होगी।

    --हथेली में सूर्य रेखा हथेली के मध्य आकर शुक्र की ओर मुड़ती है, तो राजराजेश्वर योग बनता है। अगर आपकी हथेली में यह योग है, तो आपको जीवन पर्यन्त सुख, संपत्ति की प्राप्ति होती है।

    -मणिबंध से निकलने वाली सूर्य और बुध रेखा से नवलक्ष्मी योग बनता है। अगर आपकी हथेली में नवलक्ष्मी योग है, तो आप अपने जीवन में जरूर धनवान बनेंगे।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

    comedy show banner
    comedy show banner