विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना रणभूमि में उतरे उर्मिला ने तय किया था मेघनाद का अंत, क्या था निद्रा देवी से मिले दिव्य वरदान का रहस्य?

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:38 AM (IST)

रामायण में उर्मिला के त्याग की अनसुनी कहानी बताई गई है, उन्होंने लक्ष्मण के 14 वर्षों की निद्रा का भार ...और पढ़ें

उर्मिला के त्याग से हुआ मेघनाद का अंत (Picture Credit: AI Generated)

उर्मिला के त्याग से हुआ मेघनाद का अंत (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. उर्मिला ने लक्ष्मण की 14 वर्षों की निद्रा का भार लिया।

  2. लक्ष्मण ने 14 वर्ष तक जागकर श्रीराम-सीता की सेवा की।

  3. उर्मिला के त्याग ने मेघनाद के वध को संभव बनाया।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण ग्रंथ में कुछ ऐसी गाथाएं लिखी हैं जिनसे आज भी दुनिया अनजान है। सीता हरण के अद्भुत रहस्य से लेकर अयोध्या और लंका में मौजूद सभी पात्रों की कुछ अपनी कहानियां हैं। रामायण में जहां एक तरफ राम के वनवास ने सबको वचन निभाने का पाठ सिखाया, वहीं लक्ष्मण का त्याग भी कम नहीं था।

आपने रामायण की कथाओं में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के त्याग और समर्पण की कहानियां तो खूब सुनी होंगी, लेकिन एक ऐसा पात्र लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का है जिसका त्याग वास्तव में सराहनीय था।

यूं कहा जाए कि उर्मिला के एक बड़े त्याग की वजह से से लक्ष्मण जी मेघनाद का वध कर पाए। आइए आपको बताते हैं उस अनसुनी कहानी के बारे में जो उर्मिला के त्याग के साथ निद्रा देवी के वरदान के बारे में भी बताती है।

लक्ष्मण गए वनवास, उर्मिला ने स्वीकार की 14 वर्षों की निद्रा

रामायण की कथा के अनुसार, जब प्रभु श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास मिला, तब लक्ष्मण ने भी भाई और भाभी की सुरक्षा के लिए उनके साथ वन जाने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी नींद और आराम का त्याग कर श्रीराम और माता सीता की सेवा करने का संकल्प लिया।

लक्ष्मण जी के इस संकल्प के कारण निद्रा की देवी उनके सामने प्रकट हुईं और उनसे पूछा कि यदि वो निद्रा का त्याग करेंगे, तो उनके हिस्से की निद्रा किसी और को लेनी पड़ेगी। उस समय लक्ष्मण जी ने पत्नी उर्मिला से उनकी निद्रा को धारण करने का आग्रह किया।

उस समय उर्मिला ने लक्ष्मण जी की नींद का भार स्वीकार कर लिया और वो 14 वर्षों तक सोती रहीं, इसी तरह से लक्ष्मण 14 वर्षों तक सोए नहीं और उन्होंने श्री राम और माता सीता की सुरक्षा का भार संभाला।

उर्मिला की निद्रा कैसे बनी मेघनाद के अंत का कारण

meghnath vadh

(Image Credit: AI Generated)

रामायण की कथा के अनुसार रावण का पुत्र मेघनाद अत्यंत शक्तिशाली योद्धा था जिसने इंद्र पर भी विजय पाई थी, इसलिए उसे इंद्रजीत कहा जाता था।

मेघनाद को ऐसा वरदान प्राप्त था कि उसका वध वही योद्धा कर सकता था, जिसने लंबे समय तक निद्रा का त्याग किया हो। चूंकि लक्ष्मण जी 14 वर्षों तक जागते रहे और उनके बदले उर्मिला सोती रहीं, इसलिए लक्ष्मण जी मेघनाद का वध करने में सफल हुए। वास्तव में यह केवल उर्मिला की वजह से ही संभव हुआ था, इसलिए इसे उर्मिला के त्याग और उनकी विजय माना जाता है।

उर्मिला का त्याग देता है बड़ी सीख

उर्मिला की यह गाथा उनके त्याग को, तो दिखाती है है और निश्छल प्रेम को भी प्रकट करती है। जिसमें एक स्त्री अपने पति के संकल्प पूरे करने के लिए अपने जीवन के 14 वर्षों को निद्रा में बिता देती है। यही नहीं उनके जीवन से एक बड़ी सीख यह भी मिलती है कि कई बार व्यक्ति का मौन समर्पण और त्याग भी इतिहास की दिशा बदल सकता है।

हालांकि, उर्मिला की 14 वर्षों की निद्रा और मेघनाद के वध से जुड़ा यह प्रसंग रामायण की लोकप्रचलित कथाओं में मिलता है; इसे रामायण या रामचरित मानस की चैपाइयों या श्लोकों में नहीं देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- बिना लंका जाए ही उर्मिला ने कैसे जीता युद्ध? पढ़ें निद्रा देवी के उस वरदान की अनसुनी कहानी

यह भी पढ़ें- इस विशेष शर्त के कारण हुआ मेघनाद का वध, जानें लक्ष्मण जी की जीत की पौराणिक कथा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।