क्यों मेघनाद कहलाया रावण का पुत्र? पढ़ें इस नाम के पीछे की पूरी कहानी
पौराणिक कथाओं और ग्रंथों के अनुसार रावण के ज्येष्ठ पुत्र के नाम के उच्चारण को लेकर अक्सर संशय बना रहता ...और पढ़ें

मेघनाद या मेघनाथ क्या है सही नाम? (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण काल में भगवान राम और रावण के अलावा कई अन्य ऐसे पात्र भी हैं, जो आज भी काफी प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक नाम रावण और मंदोदरी के ज्येष्ठ पुत्र का भी है। आम बोलचाल की भाषा से लेकर रामलीलाओं के मंच पर अक्सर लोग इन नाम को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि, सही नाम मेघनाथ है या मेघनाद।
पौराणिक कथाओं के आधार पर देखा जाए तो रावण के ज्येष्ठ पुत्र का बिल्कुल सही और शुद्ध नाम मेघनाद है। आइए जानते हैं व्याकरण, मतलब और पौराणिक ग्रंथों के प्रमाणों के आधार पर इसके बीच का अंतर? रावण के पुत्र का नाम उसके जन्म की एक खास घटना पर आधारित है।
मेघनाद नाम कैसे पड़ा?
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जब मंदोदरी ने इस बच्चे को जन्म दिया, तो उसके रोने की पहली आवाज किसी सामान्य शिशु की तरह नहीं थी, बल्कि आसमान में गरजने वाले बादलों की भयंकर गर्जना जैसी थी। कहा जाता है कि, इस आवाज को सुनने के बाद पूरे लंकावासी काफी डर गए थे। इसी वजह से रावण ने अपने बेटे का नाम मेघनाद रखा था।
मेघनाद यह दो शब्दों से मिलकर बना है, मेघ (बादल) और नाद (गर्जन यानी भयंकर आवाज) अर्थात, जिसकी आवाज बादल की गर्जना के समान है।
मेघनाथ नाम कैसे प्रचलन में आया?
अगर हम मेघनाथ नाम का संधि विच्छेद करें तो हम देखेंगे कि, यह मेघ और नाथ यानी (स्वामी या भगवान) होता है। इसका अर्थ है बादलों का स्वामी या बादलों का देवता। हिंदू धर्म में बादलों का देवता इंद्रजीत को माना जाता है।
दरअसल उत्तर भारत में आम बोलचाल की भाषा में लोग आमतौर पर द और थ के उच्चारण में अंतर नहीं कर पाते हैं। समय के साथ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक मौखिक रूप से कथाएं सुनते सुनाते मेघनाद शब्द मेघनाथ बन गया।
लेकिन क्या आपको पता है कि, मेघनाथ का मतलब है इंद्र जिनका काम बारिश कराना है। मेघनाथ का मतलब वही इंद्र है जिन्हें दो बार रावण के ज्येष्ठ पुत्र मेघनाद ने ही हराया था। दूसरे शब्दों में कहे तो मेघनाद को मेघनाथ कहकर लोग अनजाने में उनको उनके शत्रु का ही नाम दे देते हैं।
यह भी पढ़ें- रावण से जुड़े 6 बड़े मिथक और उनका सच: क्या जन्म से राक्षस था लंकापति?
पौराणिक ग्रंथों क्या उल्लेख है?
वाल्मिकी रामायण में महर्षि वाल्मिकी जी ने हर जगह मेघनाद शब्द का ही इस्तेमाल किया है। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी अवधी भाषा में रचित अपनी चौपाइयों में इसे मेघनाद ही लिखा है।
देखा जाए तो साहित्यिक, व्याकरण और पौराणिक कथा तीनों ही पैमानों के आधार पर यह बात सिद्ध हो चुकी है, कि रावण के ज्येष्ठ पुत्र का असल नाम मेघनाद था। बाद में जब मेघनाद ने स्वर्ग के राजा देवराज इंद्र को युद्ध में बुरी तरह परास्त किया और उन्हें बंदी बनाकर लंका ले आया, तब भगवान ब्रह्मा ने इस पराक्रम को देखते हुए इसे इंद्रजीत यानी इंद्र पर जीत हासिल करने की उपाधि दी थी।
यह भी पढ़ें- मौत के देवता यमराज की भी नहीं चलती इनके आगे! जानिए हनुमान जी के 'चिरंजीवी' होने का सीक्रेट
यह भी पढ़ें- भगवान नटराज की मूर्ति में पैरों के नीचे दबा बौना कौन है? क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।