विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दियों में 'लड्डू गोपाल' और 'रामलला' को भी लगती है ठंड; बदल जाता है पहनावे से लेकर भोग तक का अंदाज़!

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:00 AM (IST)

हिंदू धर्म में सर्दियों के दौरान भगवान की सेवा के नियमों में बदलाव किया जाता है, जिसमें उन्हें ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। इसमें ऊनी वस्त्र पहनाना, गुनगुने पानी से स्नान कराना और गर्म तासीर वाले भोग अर्पित करना शामिल है।

हिंदू देवी-देवताओं के लिए शीतकालीन अनुष्ठान

हिंदू देवी-देवताओं के लिए शीतकालीन अनुष्ठान

HighLights

  1. भगवान को सर्दियों में ऊनी और मखमली वस्त्र पहनाए जाते हैं।

  2. ठंड से बचाने के लिए गुनगुने पानी से स्नान कराया जाता है।

  3. गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का भोग अर्पित किया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान की पूजा सिर्फ मंत्र, आरती और भोग तक ही काफी नहीं है, बल्कि प्यार, सेवा और समर्पण भाव का खास महत्व बताया गया है। अधिकतर घरों और मंदिरों में भगवान की सेवा बाल रूप यानी एक बच्चे की तरह की जाती है। यही कारण है कि मौसम बदलने के साथ उनकी सेवा में भी खास बदलाव देखने को मिलते हैं।

जहां गर्मी के मौसम में भगवान को हल्के कपड़े पहनाए जाते हैं, वहीं सर्दियों में ऊनी कपड़े, शॉल, मखमली पोशाक और रजाई का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सकें। कई मंदिरों में तो सर्दी के मौसम के दौरान भगवान का स्नान गुनगुने पानी से किया जाता है। इसके अलावा उन्हें भोग भी मौसम के अनुसार कराया जाता है।

सर्दियों में भगवान पहनते हैं गर्म कपड़े

भगवान की सेवा में वस्त्रों का खास महत्व है। जिस तरह ठंड के मौसम में इंसान को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस होती है, ठीक उसी तरह भक्त भगवान को भी कड़ाके की ठंड से बचाने के भाव से सर्दियों के कपड़े पहनाते हैं।

भारत के कई मंदिरों में तो भगवान के लिए सर्दियों की पोशाक बनाए जाते हैं, जिसमें स्वेटर, ऊनी कुर्ते, शॉल, मखमली कपड़े, टोपी और रजाई तक शामिल है। खासकर भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के बाल स्वरूप की पूजा भारत के कई मंदिरों में की जाती है।

भगवान को सुबह और शाम दोनों समय अ अलग-अलग कपड़े पहनाए जाते हैं। रात में सोने के समय उन्हें गर्म कपड़े और रजाई ओढ़ाई जाती है। भारत के कई मंदिरों में मौसम के मुताबिक भगवान के कपड़ों का रंग, कपड़ा और श्रृंगार का तरीका भी बदल दिया जाता है।

ऐसा करने के पीछे भक्तों की भावना होती है कि जिस तरह उन्हें और उनके परिवार के सदस्य ठंड से बचने के लिए तमाम तरह की चीजें करते हैं, उसी तरह भगवान की सेवा में भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

सर्दियों में भगवान के नहाने के नियम में भी बदलाव

भारत के कई मंदिरों में ठंड बढ़ने पर स्नान की व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया जाता है। कई जगहों पर सर्दियों के दौरान उन्हें ठंडे पानी के बजाय गुनगुने पानी से नहलाया जाता है।

घर में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं की सेवा करने वाले भक्त भी सर्दियों में स्नान और साफ-सफाई के दौरान मौसम का ख्याल रखते हैं। कई लोग भगवान को स्नान कराने के लिए गुनगुने जल का प्रयोग करते हैं।

सर्दियों में भोग में कैसा बदलाव

मौसम के मुताबिक, भगवान को भोग लगाने की परंपरा भी काफी पुरानी है। सर्दियों में कई मंदिरों में ऐसे खाद्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है, जिन्हें पारंपरिक रूप से गर्म तासीर वाला भोजन माना जाता है।

इसमें गुड़, तिल, देसी घी, सूखे मेवे, गर्म दूध, हलवा और खीर जैसे प्रसाद खास तौर पर तैयार किए जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में कई स्थानों पर केसर वाला दूध, माखन, मेवा, गर्म खीर और मौसमी मिठाइयां अर्पित की जाती हैं।

यह भी पढ़ें- तीन बाणों से जीत सकते थे महाभारत, फिर भी युद्ध क्यों नहीं लड़े बर्बरीक? शीश दान कर ऐसे बने 'खाटू श्याम'

यह भी पढ़ें- सर्दियों में भी बना सकते हैं चारधाम यात्रा का प्लान, कपाट बंद होने के बाद इन 4 गांवों में बसते हैं भगवान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।