Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 30 Jan 2022: धनु राशिवालों को आज व्यर्थ की उलझनें रहेंगी, लेकिन पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 30 Jan 2022 09:49 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 30 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Horoscope Today:धनु राशिवालों को आज व्यर्थ की उलझनें रहेंगी, लेकिन पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी

    Aaj Ka Rashifal 30 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग –

    आज की ग्रह स्थिति: 30 जनवरी, 2022 रविवार माघ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि।

    आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।

    आज की भद्रा: शाम 05:30 बजे से रात्रि के 03:54 बजे तक।

    राशिफल -

    मेष: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन कालसर्प योग कार्यो में व्यवधान देगा। शिवजी की आराधना करें।

    वृष: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित हैं, जिस कारण से कर्मक्षेत्र मंे लापरवाही न बरतें और वाणी पर संयम रखंे। शिवजी की आराधना करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

    मिथुन: आर्थिक मामलों मंे व्यवधान रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    कर्क: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, जबकि मन अशांत रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। पारिवारिक सहयोग रहेगा।

    सिंह: कालसर्प योग आज आपको व्यवधान देगा। बचने के लिए शिवजी की आराधना करें। मन खिन्न रहेगा। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

    कन्या: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के कारण चिंतित होंगे। वाणी पर संयम न रखने पर निजी सुख में व्यवधान आएगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

    तुला: आज कालसर्प योग से आप ग्रसित हैं। निजी सुख में व्यवधान आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। शिवजी की आराधना करें।

    वृश्चिक: महत्वाकांक्षा की वृद्धि होने से मन अशांत होगा। किसी अपने से पीड़ा मिलेगी। आर्थिक मामलों मंे विशेष रूप से सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

    धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनंे रहेंगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

    मकर: भावुकता के कारण तनाव मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कायरें मंे सफलता मिलेगी।

    कुंभ: पारिवारिक मामलों मंे तनाव मिल सकता है। कालसर्प योग के प्रभाव से मन खिन्न रहेगा। कोई ऐसा निर्णय न लें जो हानिकारक हो। शिवजी की आराधना करें।

    मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।