Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 29 May 2022: जानें किस राशिवालों को होगा धन लाभ और किनको उठाना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान!

Aaj ka rashifal 29 May 2022 आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने के लिए सभी महत्त्वपूर्ण व्यवसायों का आरम्भ करने के लिए नए वस्त्र पहननावचन की पूर्ति करने के लिए अत्यंत शुभ हैl जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 07:24 AM (IST)
Aaj ka rashifal 29 May 2022: जानें किस राशिवालों को होगा धन लाभ और किनको उठाना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान!
Aaj ka rashifal 29 May 2022: जानिए रविवार का राशिफल

नई दिल्ली। Aaj ka Rashifal 29 May 2022: आज 29 मई रविवार के दिन, ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2:56PM तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या लग रही है। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए एवं किसी भी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए अशुभ है। केवल अपनी दिनचर्या का पालन करें एवं शास्त्रों का पठन पाठन करें। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी, धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ रहेगा व समय पर कार्य पूरा करने की चुनौती रहेंगी जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें बेवजह किसी विवाद में न पड़े। व्यापारिक मामले सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतरीन है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे ,ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेंगी जीवन साथी को उपहार दे सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है मन की बात साझा करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं। मित्रों के संग दिन बिताएंगे। छात्रों के लिए समय बढ़िया है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में छिटपुट तनाव रह सकता हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है आपसी विश्वास बढ़ेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता उधार देने से बचें। आज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा संतान पक्ष से मन चिंतित रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव महसूस करेंगे संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन कुछ खास नहीं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी। पारिवारिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी टकराव रह सकता है, संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है साथी की तलाश पूरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक मामले मजबूत होंगे।कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे।आर्थिक निर्णय सोच समझकर लें जल्दबाजी से बचें। व् यापारिक क्षेत्र में यदि आज नई परियोजनाएं लागू करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे धनलाभ के योग बन रहे हैं।मित्रों की सहायता से कोई बड़ा कार्य बन सकता है।छात्रों के लिए समय बेहतर है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएंगी माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी।प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा आर्थिक जीवन के साथ साथ घरेलू जीवन पर भी सामान्य रूप से ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सुधार होगा कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी।बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं खान पान पर सावधानी बरतें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिनाई भरा है पुराने विवाद जारी रखेंगे धैर्य से काम लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सफलतापूर्ण बताएंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी।आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेंगी ।बेरोज़गारों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन साथी के साथ चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में घूमने फिरने जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा सहकर्मियों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेंगे वरीष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।सरकारी नौकरी से जुड़ें लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, पद प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है। छात्रों के लिए दिन बेहतर है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे।व्यापारियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी पूर्व में की गई योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है । छात्रों के लिए यहदिन अच्छा है। मित्रों के साथ समय बीत सकता है।अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।परिवार में सुख शांति रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिनाई भरा रहेगा धैर्य से काम लें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज आप आर्थिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी किंतु समय पर सभी काम पूरे होंगे सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। आज परिवार के साथ अधिकतर समय बिताएंगे। पिता के स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ख्याल रखें। घर में सुख शांति रहेगी। रिश्तेदारों का आवागमन होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान मैं सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिनाई भरा है आपसी मतभेद रह सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। वरीष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें, जल्दबाजी में निर्णय न लें। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। घर में सुख शांति रहेगी, परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे आपसी नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.