Aaj Ka Rashifal 22 October 2023: कुछ राशियों के जीवन में बढ़ेगा तनाव, तो कुछ को मिलेगा खोया हुआ प्यार, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 October 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज यानी 22 अक्टूबर 2023 रविवार का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है तो वहीं कुछ राशियों का आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 22 October 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 22 अक्टूबर, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को आज प्रेम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी तो, वहीं कुछ को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पढ़िए आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगो से सलाह लेकर करें। वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। जिस कार्य को आप बहुत दिनों से करना चाह रहे थे, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नये पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप अपने व्यापार मे किसी अच्छे साथी के संपर्क में आयेंगे, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घुमने फिरने जा सकते हैं, परिवार में मान सम्मान बडे़गा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपका संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आज कोई नया काम शुरू न करें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पार्टनर्स से नुकसान उठा सकते है। कोई नया काम शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें।
भगवद गीता के पांचवे अध्याय के 18वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जाति, धर्म, रिश्तों और लोभ से उठकर व्यवहार करना चाहिए। इसका अर्थ है कि सभी के साथ सामान्य व्यवहार करना चाहिए। भावार्थ- ''ऐसे ज्ञानीजन विद्या- विनययुक्त ब्राह्मण तथा चाण्डाल में, गाय और कुत्ते में तथा हाथी में समान दृष्टिवाले होते हैं।''
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। मन अशांत रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।