Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 19 Feb 2022: कन्या राशिवालों की व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन सेहत के प्रति रहें सावधान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 19 Feb 2022 09:10 AM (IST)

    अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 19 Feb 2022: कन्या राशिवालों की व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन सेहत के प्रति रहें सावधान

    Aaj Ka Rashifal 19 Febuary 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    19 फरवरी, 2022 शनिवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तृतीया का राशिफल।

    आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज की भद्रा: प्रात: 10:16 बजे से रात्रि के 09:57 बजे तक।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल,

    शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 21 घंटे 57 मिनट तक,

    तत्पश्चात, चतुर्थी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 16 घंटे 52 मिनट तक,

    तत्पश्चात, हस्त नक्षत्र धृति योग 16 घंटे 56 मिनट तक,

    तत्पश्चात, सूल योग कन्या में चंद्रमा

    आज का राशिफल

    मेष: अनचाही यात्रा संभव। मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

    वृष: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, लेकिन संतान का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

    मिथुन: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान संभव है। रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

    कर्क: गलत निर्णय से मन अशांत हो सकता है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

    सिंह: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    कन्या: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

    तुला: पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यो में दखल बढ़ेगा। नए संबंध बनेंगे।

    कुंभ: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

    मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांकृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।