Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन बिजनेस में जोखिम न उठाएं

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 29 Aug 2020 10:49 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

    29 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन बिजनेस में जोखिम न उठाएं

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज का पर्व एवं त्योहार: डोल ग्यारस एकादशी।

    आज की भद्रा: प्रात: 08:18 मिनट तक।

    राशिफल

    मेष: विष योग होने के कारण भावुकता पर नियंत्रण रखें। खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतें। पिता, करीबी या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है।

    वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कोई ऐसा घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे, फिर भी पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

    मिथुन: शनि एवं चंद्र की युति विष योग बनाती है। यह आपकी राशि से आठवें है, जिस कारण से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस कारण स्वास्थ्य प्रभावित कर सकता है।

    कर्क: वाणी पर सयंम रखें, जिससे व्यवसाय और पारिवारिक समीकरण ठीक रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    सिंह: रोग या विरोधी के कारण मन अशांत हो सकता है, लेकिन उच्च अधिकारी एवं पिता का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। संबंध मधुर होंगे।

    कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। जल्दबाजी या भावुकता में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा प्रभावी हो सकती है। सतर्क रहकर निर्णय लें।

    तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

    धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

    मकर: आपकी राशि पर विष योग है, वाणी पर संयम रखें, जिससे रिश्तो में तनाव न आए। आपको स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी परास्त होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    मीन: कर्मक्षेत्र में कुछ बाधा आ सकती है। वाणी पर संयम रखने पर रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। विरोधी परास्त होगा।

    तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।