Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 जनवरी 2020 का ​राशिफल: वृष राशि वालों को महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 22 Jan 2020 08:59 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 22 जनवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? ...और पढ़ें

    Hero Image
    22 जनवरी 2020 का ​राशिफल: वृष राशि वालों को महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें

    राशियों का असर

    12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: बुधवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज की भद्रा: रात्रि 02:02 बजे से 23 जनवरी को दोपहर 02:02 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

    विशेष: तिल द्वादशी।

    राशिफल

    मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

    वृष: रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

    मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

    कर्क: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

    सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में भी वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रभाव में भी वृद्धि के योग हैं।

    कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। घर की उपयोगी वस्तुओं या संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

    तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

    वृश्चिक: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा का पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

    धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार या संपत्ति के लिए ऋण लेने का प्रयास सफल होगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

    मकर: व्यावसायिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होने की संभावना है।

    कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

    मीन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी।

    तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।