Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 अगस्त 2021 का राशिफल: मिथुन राशि के भौतिक सुख में वृद्धि होगी, परिश्रम सफल होगा

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 19 Aug 2021 06:52 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 अगस्त 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को ...और पढ़ें

    Hero Image
    19 अगस्त 2021 का राशिफल: मिथुन राशि के भौतिक सुख में वृद्धि होगी, परिश्रम सफल होगा

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: दक्षिण।

    आज का पर्व एवं त्योहार: विष्णु पूजा।

    राशिफल

    मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

    वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

    कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

    सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम से काम ले।

    तुला: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। धन व्यय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। नए संबंध बनेंगे।

    धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपूर्ण होने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

    मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मूल्यवान वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन व्यय होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति

    होगी।

    मीन: रोग और शत्रु की वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।