Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    18 सितंबर 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, किया गया प्रयास सफल होगा

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 सितंबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

    By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Sat, 18 Sep 2021 07:23 AM (IST)
    Hero Image
    18 सितंबर 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, किया गया प्रयास सफल होगा

     Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

    विशेष: पंचक (दोपहर 03:26 बजे से प्रारंभ, 24 सितंबर को प्रात: 08:30 बजे पर समाप्त)

    राशिफल

    मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। विरेाधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।

    मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखयम होगा।

    कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

    सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ व्यवधान आ सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा की संभावना है।

    कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी या व्यावसायिक चल रहा प्रयास सफलता की ओर अग्रसर होगा। पारिवार से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

    तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

    वृश्चिक: पारिवारिक महिला से तनाव मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयेाग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

    मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

    कुंभ: आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

    मीन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान या शिक्षा के कारण तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।